उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन बोस को पिछले दिनों अवैध उत्खनन मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले उन्होंने जमानत पर छूटकर पत्रकार वार्ता ली और मामले में सफाई दी तथा महिदपुर के विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकार वार्ता में दिनेश जैन ने बताया कि उन पर 2014 में अवैध उत्खनन का आरोप लगा था। इस मामले में 7 करोड़ 30 लाख की पैनल्टी एसडीओ द्वारा लगाई गई थी, जिसे राजस्व न्यायालय ने निरस्त कर दिया लेकिन राजनीतिक द्वेषता के चलते महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान द्वारा इस मामले को पुन: उठाया गया और राजस्व निरीक्षक ने राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले की फाइल को रि-ओपन किया।
7 साल बाद मुझ पर एफआईआर दर्ज की गई। 7 करोड़ 30 लाख के मामले में महज 25 हजार रुपए की जमानत पर मुझे रिहा कर दिया गया। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण विधायक बहादुर सिंह चौहान द्वारा कई बार मुझ पर दर्ज करवाएं हैं और मेरे अकाउंट को भी कई बार सील कर दिया गया और मेरी संपत्ति को बेचने और खरीदने पर भी प्रतिबंध लगाया गया। इन सब मामलों के खिलाफ न्यायालय में मेरे द्वारा अपील की गई है। आने वाले दिनों में मेरे साथ की गई द्वेषता पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस आंदोलन करेगी।
जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया-12 टांके आए-महिला को अभी गिरफ्तार नहीं किया उज्जैन। हीरामिल की चाल के समीप तुलसी नगर में कल रात घरेलू विवाद के चलते एक महिला और उसकी सास के बीच मारपीट शुरू हो गई और गुस्साई बहू ने अपनी सास पर ब्लेड से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर […]
पचमढ़ी में रात का पारा 13 डिग्री पर पहुंचा भोपाल। प्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठंडक बढऩे लगी है। कई जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंचने लगा है। हल्की ठंडक बढ़ी है। हालांकि अब ठंडक […]
भोपाल । इतिहास बहुत कुछ बोलता है। ऐतिहासिक इमारतों का आप जितनी बार अवलोकन करेंगे, वह उतनी बार आपको अपने वैभव के साथ नए विचारों से अवगत कराती हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। मध्यप्रदेश में इन दिनों भले ही पुरातत्व विभाग की हालत खराब हो, पर्याप्त बजट के अभाव के साथ […]
पन्ना। मध्य प्रदेश में अवैध शराब तस्करी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस तमाम कोशिश के बाद भी इन पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। तस्कर बेधडक़ तरीके बिना डर के अवैध शराब तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। वहीं अब तस्करों को सबक सिखाने के लिए पन्ना […]