उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

रात में बहू ने ब्लेड मार कर सास को लहूलुहान किया

  • जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया-12 टांके आए-महिला को अभी गिरफ्तार नहीं किया

उज्जैन। हीरामिल की चाल के समीप तुलसी नगर में कल रात घरेलू विवाद के चलते एक महिला और उसकी सास के बीच मारपीट शुरू हो गई और गुस्साई बहू ने अपनी सास पर ब्लेड से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल महिला को अस्पताल लाया गया जहाँ उसे 12 टाँके आए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा अभी हमलावर महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि हीरामिल की चाल क्षेत्र के तुलसी नगर में रहने वाली राजकुमारी बाई पति दिलीपसिंह साहू उम्र 50 साल की कल रात घर में अपनी बहू प्रियंका पति रजत से कहासुनी हो गई। इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और बात हाथापाई तक पहुँच गई। इस दौरान प्रियंका ने ब्लेड से अपनी सास पर वार करना शुरू कर दिए और उसके दोनों हाथों पर कई बार वार किए जिससे वृद्ध सास के हाथ जख्मी हो गए। इस दौरान घर के अन्य लोग वहाँ आ गए और काफी देर तक हंगामा मचा। झगड़े की सूचना मिलने के बाद वहाँ पर तिरपतिधाम निवासी प्रियंका की बहन और जीजा भी आ गए और उन्होंने काफी देर हंगामा मचाया। इसके बाद वृद्ध सास को अस्पताल लेकर आए जहां उसे 12 टांके लगाने के बाद भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर घायल महिला के बयान दर्ज किए। घायल ने बताया कि प्रियंका के जीजा का जन्मदिन होने पर वह उनके घर गई थी लेकिन वह जल्दी वापस लौट आई और इस बारे में पूछने पर उसने विवाद शुरू कर दिया और ब्लेड से हमला कर घायल कर लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है लेकिन हमला करने वाली बहू की गिरफ्तारी नहीं ली है।

Share:

Next Post

गंदी शिप्रा में कपड़े भी धो रहे हैं..कोई रोकने वाला नहीं

Thu Jan 27 , 2022
उज्जैन। कान्ह नदी का दूषित पानी लगातार मिलने से पहले ही शिप्रा का पानी प्रदूषित है, ऊपर से लोग रामघाट पर भी साबुन से कपड़े धो रहे हैं और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। उल्लेखनीय है कि सौ करोड़ की कान्ह डायवर्शन योजना फेल हो चुकी है और इसके बावजूद लगातार कान्ह नदी का […]