भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

विधायक की Birthday Party में चली गोलियां, दो की मौत

भोपाल। दमोह जिले के जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह की जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से दो लोगों की मौत हेा गई। नोहटा थाना क्षेत्र में वनवार चौकी खेर माता मंदिर के पास पार्टी चल रही थी। अभी तक गोली चलाने वालों का नाम तय नहीं हो पाया है। घटना के बाद पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि गोली चली उस समय विधायक मौजूद नहीं थे। जानकारी के अनुसार जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिह लोधी की जन्मदिन पार्टी का आयोजन कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम बनवार में रखा गया था। जिसमे विधायक भी शामिल हुए। पार्टी खत्म होने के बाद विधायक वहां से निकल गए। इसके कुछ घंटों बाद अरविंद जैन के द्वारा कल्याण सिंह उर्फ (कलु) ठाकुर को गालियां दी जा रही थी। उसी समय हल्ला सुन पड़ोसी मोनू उर्फ जोगेंद्र पिता गोविंद सिंह राजपूत (30) बीच बचाव करने पहुच गया। तभी किसी ने गोली चला दी और दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे की है, दो पक्षों के विवाद के चलते मोनू उर्फ जोगेंद्र राजपूत ओर अरविन्द जैन विधायक प्रतिनिधि की घटना स्थल पर मौत हो गई। बताया गया विधायक प्रतिनिधि अरविंद पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश (गुड्डा) जैन (30) जिसका नाम वनवार चौकी में पुरानी हिस्ट्री शीटर गुंडा सूची में दर्ज है और जिलाबदर की कार्यवाही कलेक्टर के समक्ष जारी थी।

Share:

Next Post

डराने लगे कोरोना के आंकड़े, एक दिन में मिले 18,000 से ज्यादा मामले

Sat Mar 6 , 2021
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,11,92,08 तक पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटों में भारत में 18,327 नए मामले दर्ज किए गए और 108 लोग कोरोना वायरस से अपनी जान गवां चुके […]