बड़ी खबर

झूठ बोलने के उत्पादक, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं मोदी – राजद नेता तेजस्वी यादव


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि मोदी (Modi) झूठ बोलने के उत्पादक, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं (Is Producer, Wholesaler and Distributor of Lies) । बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव आज सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए।


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, आज राहुल गांधी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। ये देशभर में घूम कर देश को जोड़ने का काम रहे हैं, ये बहुत जरूरी है…हमने पहले भी कहा था कि मोदी झूठ बोलने के फैक्ट्री हैं, वे झूठ बोलने के उत्पादक, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते । वह कहते थे ‘मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा’। हमलोग भोले भाले लोग हैं…इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितना भी कुर्बानी देना पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर चलेंगे और 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे, लेकिन नीतीश कुमार…।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार के सासाराम में रोड शो किया। इस दौरान उनकी जीप को राजद के नेता तेजस्वी यादव ड्राइव करते नजर आए, जबकि पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार मौजूद थीं। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को बिहार पहुंचे। शुक्रवार को उनकी यात्रा सासाराम से शुरू हुई। गांधी ने गुरुवार को औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित किया था।

शुक्रवार को राहुल ने सासाराम में रोड शो किया, इसमें उनके साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल रहे। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी एक गाड़ी में सवार होकर रोड शो में निकले। तेजस्वी जीप की स्टेरिंग संभाले थे, जबकि बगल वाली सीट पर राहुल गांधी बैठे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे और दोनो नेताओं का स्वागत कर रहे थे। राहुल ने भी सभी लोगों का हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह किसानों की चौपाल में भी शामिल हुए।

चेनारी थाना क्षेत्र के सासाराम-बनारस हाईवे के किनारे टेकारी गांव में इस चौपाल का आयोजन किया गया। यहां राहुल और तेजस्वी ने किसानों और युवाओं से बातचीत की और समस्याओं को जाना। राहुल अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को कैमूर में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में तेजस्वी भी राहुल के साथ मंच साझा करेंगे। इसके बाद गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।

Share:

Next Post

नीतीश के लिए राजद का दरवाजा हमेशा खुला है - राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव

Fri Feb 16 , 2024
पटना । राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (RJD President Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि नीतीश के लिए (For Nitish) राजद का दरवाजा (RJD’s Door) हमेशा खुला है (Is Always Open) । जनता दल युनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल होकर भाजपा के साथ मिलकर भले ही बिहार में सरकार चला […]