img-fluid

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला, दो बार लगाया फोन पर नहीं मानें ट्रंप

September 11, 2026

वाशिंगटन। इस साल 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया में संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है। ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी युद्ध के अलावा अब सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच भी तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिका से हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की अपील की है।


  • रिपोर्ट के अनुसार, मामले को लेकर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दो बार फोन पर बात की। उन्होंने ट्रंप से हूतियों के खिलाफ हमला करने का आग्रह किया। हूतियों ने लाल सागर के एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को रोक रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यमन में बढ़ते संघर्ष को लेकर अपनी चिंता जताई, लेकिन फिलहाल हूतियों के खिलाफ अमेरिकी हमले शुरू करने से इनकार कर दिया। वहीं, मामले को लेकर अमेरिका के दो अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन की फिलहाल हूतियों के खिलाफ सीधे सैन्य हस्तक्षेप करने की कोई योजना नहीं है।

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने रियाद का दौरा किया। उन्होंने वहां तत्काल समन्वय बैठकों में हिस्सा लिया। हालांकि, इस मामले पर अभी तक व्हाइट हाउस या सऊदी अरब की सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    इससे पहले सऊदी अरब और हूतियों के बीच संघर्ष जुलाई 2026 उस समय भड़क गया था, जब समय सऊदी अरब ने एक ईरानी विमान को यमन की राजधानी सना में उतरने से रोक दिया था। विमान में हूतियों का एक वरिष्ठ अधिकारी सवार था। इसके बाद हूतियों ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हमले शुरू कर दिए। इससे सऊदी अरब के तेल निर्यात के रास्ते को खतरा पैदा हो गया। यह स्थिति ऐसे समय बनी है जब होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी भी जारी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved