img-fluid

आस्था या चमत्कार: खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा

September 11, 2026

उज्जैन। उज्जैन में सती गेट स्थित खड़े हनुमानजी का मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई के बीच टेंट में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा और यहां अचानक पहुंचे लंगूरों के झुंड ने श्रद्धालुओं की आस्था और कौतूहल को और बढ़ा दिया है।

सती गेट क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण अभियान के तहत मंदिर के ऊपरी ढांचे को हटाया गया है। इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा टेंट में विराजमान है। पिछले चार दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दावा तेजी से प्रसारित हो रहा है कि प्रशासन की कोशिशों के बावजूद प्रतिमा अपने स्थान से नहीं हिली और वहीं खड़ी रही। इस दावे के वायरल होने के बाद देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और कथित चमत्कार को देखने के लिए उज्जैन पहुंचने लगे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को मौके पर बैरिकेडिंग करनी पड़ी है।


  • इसी बीच गुरुवार को मंदिर परिसर के पास अचानक 12 से अधिक लंगूरों का झुंड पहुंच गया और करीब एक घंटे तक मने की इमारतों पर बैठकर मंदिर की ओर देखता रहा। इसे देखकर श्रद्धालुओं ने इसे बजरंगबली की महिमा से जोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर कौतूहल के साथ जयकारों का माहौल भी देखने को मिला।

    जहां श्रद्धालु सोशल मीडिया पर वायरल दावों को आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को हटाने या स्थानांतरित करने का ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया था, जिससे उसके नहीं हटने की बात कही जा सके। प्रतिमा के न हटने से जुड़े दावे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह हैं।

    लंगूरों के अचानक पहुंचने को लेकर भी प्रशासन ने कहा कि यह सामान्य प्राकृतिक घटना हो सकती है और इसका किसी अलौकिक दावे से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल प्रशासन की सफाई और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच सती गेट स्थित खड़े हनुमान मंदिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और श्रद्धालु लगातार मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

    Share:

  • ड्यूटी पर तैनात 16 हाथियों को सात दिन की ‘छुट्टी’, मालिश-खेल के साथ मिलेगा खास आहार

    Fri Sep 11 , 2026
    मंडला। विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में सालभर ड्यूटी करने वाले विभागीय हाथियों को अब सात दिन आराम और सुकून का मौका मिलेगा। सुपखार परिक्षेत्र में 15 से 20 सितंबर तक पुनर्जीवन (रिजुविनेशन) कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हाथियों को नियमित ड्यूटी से अलग रखकर उनके शारीरिक और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved