img-fluid

MP में फिर जोर पकड़ रहा मानसून…. आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

August 07, 2026

भोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो प्रदेश में तमाम सिनोप्टिक सिस्टम एक्टिव (Synoptic System Active) होने के कारण अगले 5 दिनों तक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के उत्तरी जिलों में गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश छिटपुट रही. सबसे अधिक 60.0 मिलीमीटर (mm) बारिश मुरैना जिले में दर्ज की गई. सीहोर में सबसे तेज झोंकेदार हवाएं (37 किमी/घंटा) दर्ज की गईं. सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजगढ़ में 33.0°C दर्ज किया गया।

वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश ‘फेयरली वाइडस्प्रेड’ यानी व्यापक रही. सबसे अधिक 75.0 mm भारी बारिश सीधी जिले में दर्ज की गई. इसके अलावा सिंगरौली और मैहर में भी भारी बारिश हुई. जबलपुर में सबसे तेज हवाएं 37 किमी प्रति घंटा और अधिकतम तापमान 32.7°C रिकॉर्ड किया गया।


  • मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां एक साथ एक्टिव हैं. मीन सी लेवल ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर और डाल्टनगंज से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली है. वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5.8 किमी की ऊंचाई पर 73 डिग्री ईस्ट और 31 डिग्री नॉर्थ पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तर ओडिशा व गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए हैं।

    अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
    – 6 अगस्त: मुरैना जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ यानी अति भारी बारिश जारी किया गया है. वहीं भिंड, दतिया, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और बिजली चमकने की उम्मीद है।
    – 7 अगस्त: श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर और गुना जैसे जिलों में भारी वर्षा, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
    – 8 और 9 अगस्त: ग्वालियर-चंबल संभाग और उज्जैन संभाग के उत्तरी जिलों में वर्षा होगी. गुना, राजगढ़, नीमच और मुरैना-भिंड में भारी बारिश की संभावना है.
    – 10 अगस्त: छतरपुर, पन्ना और नीमच जैसे जिलों में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. विभाग ने आम जनता को आंधी, तूफान और भारी बारिश के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

    Share:

  • Jharkhand JPSC-JSSC Protest Intensifies: Students' Hunger Strike Enters Day 14, Talks Fail as CID Arrests 19

    Fri Aug 7 , 2026
    Ranchi: The agitation over alleged irregularities in the Jharkhand Public Service Commission (JPSC) and Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) recruitment examinations has intensified, with the students’ protest entering its 14th day on Friday. Six students continue an indefinite hunger strike at Ranchi’s Jaipal Singh Munda Stadium, while late-night discussions between the administration and protest leaders […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved