आचंलिक

200 से अधिक लोगों नेे चंबल किनारे किया पितरों का तर्पण

नागदा। सर्व पितृ अमावस्या पर रविवार को सामूहिक तर्पण का आयोजन किया गया। सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण युवा संगठन व सर्व ब्राह्मण समाज युवा विंग के तत्वावधान में चंबल किनारे आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने अपने पितरों का एक साथ तर्पण किया। कार्यक्रम संयोजक निलेश मेहता ने बताया कर्मकांडी पं. अजय पंड्या व दीपक पंड्या के आचार्यत्व में सामूहिक तर्पण किया गया। लगातार आठवे वर्ष में लोगों ने आस्था के पिंड विसर्जित किए। सुबह 8 बजे कार्यक्रम शुरू होकर 11 बजे चंबल में पिंड विजर्सन के साथ संपन्न हुआ। कुटुंब की 71 पीढिय़ों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध व तर्पण किया गया जिसमें नागदा, खाचरौद के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया।


आयोजन में असंगठित कामगार बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तासिंह शेखावत, मोतीसिंह शेखावत, ओमप्रकाश गेहलोत, सुभाष शर्मा, प्रकाश जैन, सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सिद्धनाथ पाठक, रामचंद्र त्रिवेदी, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष अनिल दुबे, विजय व्यास, अभा औदिच्य ब्राह्मण महिला जिलाध्यक्ष निर्मला रावल, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी अध्यक्ष मनोहर पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, मनीष व्यास, रोहित व्यास, आलोक नागर, अर्जुन पंडित, पंकज नामदेव, आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mon Sep 26 , 2022
नसरूल्लागंज। फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनाने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, मासूम दिखने वाला 19 साल का लडका गिरोह का मुख्य सरगना बिहार से गिरफ्तार ।आरोपी ने महगे शौक पूरे करने एव कम समय मे अमीर बनने के लालच मे शूरू किया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का गोरखधन्धा ।थाना नसरूल्लागंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक […]