देश

दिल्ली में 42 हजार से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस, कंटेनमेंट जोन में होगा डोर-टू-डोर सर्वे


नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर 6396 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में 49 हजार 31 टेस्ट किए गए और 4421 रिकवरी हो गई। देश की राजधानी दिल्ली में अभी कुल कोरोना केस की संख्या 4 लाख 95 हजार 598 है, जिसमें 42 हजार से अधिक एक्टिव केस है।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि हर रोज एक लाख टेस्ट किया जाएगा। इस फैसले के बाद जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे करने का प्लान बनाया है। इसके साथ ही एसिम्पटोमैटिक मरीजों का हर पांच दिन में टेस्ट किया जाएगा।

दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया जाएगा। अभी दिल्ली में 50 से 60 हजार टेस्ट रोजाना किया जा रहा है. आने वाले दिनों में 1 से 1.25 लाख टेस्ट किया जाएगा। कोरोना टेस्ट को बढ़ाने के लिए हर जिले में टीम की संख्या को बढ़ाया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट को अपडेट करने के लिए हर जिले में सिस्टम बनाया जाएगा।

दिल्ली के मृत्यु दर के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली का मृत्यु दर 1.58 फीसदी है, जो कि राष्ट्रीय औसत के करीब है। एक समय दिल्ली में मृत्यु दर 3-4 फीसदी है, जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक था।

 

Share:

Next Post

बिहार चुनाव और कृषि मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में 4 नेता रहे उपस्थित

Wed Nov 18 , 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की मंगलवार को बैठक हुई। बिहार चुनाव के बाद यह उनकी पहली बैठक थी। इसमें केवल चार सदस्य उपस्थित हुए जहां विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मीडिया चेयरपर्सन रणदीप सिंह सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और महासचिव मुकुल वासनिक वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए। […]