भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

63 लाख 51 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे 28 विधायक

भोपाल। मप्र में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर है। राजनीतिक पार्टियों के साथ ही चुनाव आयोग भी चुनावी तैयारी में जुटा हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार तोमर ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में कुल मतदाता 63 लाख 51 हजार 867 है। इनमें 33 लाख 73 हजार 402 पुरूष मतदाता, 29 लाख 78 हजार 267 महिला मतदाता एवं 198 अन्य मतदाता हैं। ये मतदाता उपचुनाव में अपने वोट से 28 विधायक चुनेंगे। जौरा विधानसभा में कुल 2 लाख 44 हजार 65 मतदाता, सुमावली विधानसभा में कुल 2 लाख 39 हजार 926 मतदाता, मुरैना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 671 मतदाता, दिमनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 873 मतदाता, अम्बाह विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 22 हजार 797 मतदाता हैं। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 60 हजार 899 मतदाता, गोहद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 24 हजार 743 मतदाता हैं। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 88 हजार 674 मतदाता, ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 12 हजार 946 मतदाता, डबरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 28 हजार 153 मतदाता हैं। भांडेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 74 हजार 601 मतदाता हैं। करेरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 41 हजार 445 मतदाता , पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 21 हजार 576 मतदाता हैं। बमोरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 5 हजार 335 मतदाता हैं। अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 527 मतदाता और मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 92 हजार 115 मतदाता हैं। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 5 हजार 395 मतदाता हैं। मलहरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 13 हजार 535 मतदाता हैं। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 69 हजार 70 मतदाता हैं। सांची विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 775 मतदाता हैं। ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 25 हजार 322 मतदाता हैं। आगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 17 हजार 266 मतदाता हैं। हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 91 हजार 439 मतदाता हैं। मांधाता विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 415 मतदाता हैं। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 743 मतदाता हैं। बदनावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 3 हजार 900 मतदाता हैं। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 64 हजार 271 मतदाता हैं।

Share:

Next Post

कमलनाथ-शिवराज के बीच छिड़ा ट्विटर वार

Sun Oct 4 , 2020
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उपचुनाव को देखते हुए एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इनदिनों दोनों में ट्विटर में वार छिड़ा हुआ है। शनिवार को एक बार फिर दोनों ने ट्वीट कर एक-दूसरे पर वार किया। आईफा अवार्ड पर शुक्रवार को हुई बहस के […]