भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दो बच्चों की मां का परिचित ने किया अपहरण, विदिशा मेंं बंधक बनाया, कई दिन रेप किया

  • पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है

भोपाल। छोला मंदिर इलाके में रहने वाली दो बच्चों की मां को उसके पति के दोस्त ने दिसंबर महीने में अगवा कर लिया। आरोपी पीडि़ता को लेकर विदिशा पहुंचा था। जहां एक कमरे में बंधक बनाकर चाय में नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ पहली बार ज्यादती की गई। बाद में 12 दिन तक बंधक बनाकर आरोपी ने उसके साथ डरा धमकाकर रेप किया। इतना ही विरोध करने पर आरोपी महिला को बेरहमी के साथ पीटता था। पीडि़ता के परिजनों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विवाहिता किसी तरह से दिसंबर माह में ही आरोपी के चुंगल से छूटकर लौट आई थी। आरोपी के डर से उसने पुलिस को पहले घटना की जानकारी नहीं दी थी। अब आरोपी ने एक बार फिर फरियादिया पर संबंध बनाने का दबाव डाला तो महिला ने प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
टीआई अनिल मौर्य के अनुसार 26 वर्षीय महिला मल्टी भानपुर की निवासी है। वहीं आरोपी भगवान सिंह ाी रहता है। महिला का पति और आरोपी दोनों मजदूरी करते हैं और अच्छे दोस्त रहे हैं। आरोपी का पीडि़ता के घर भी आना जाना था। विगत वर्ष 3 दिसंबर को आरोपी महिला को घुमाने का झांसा देकर साथ विदिशा ले गया था। वहां आरोपी एक कमरे में कुछ देर आराम करने का झांसा देकर उसे ले गया। वहां उसने चाय में नशीला पदार्थ देकर महिला को बेहोश कर दिया।


इस दौरान उसने पीडि़ता के साथ ज्यादती की और अगले 12 दिन तक इसी कमरे में फरियादिया को बंधक बनाए रखा। 12 दिन के भीतर आरोपी ने कई बार फरियादिया से बलात्कार किया। उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी ाी दी। इधर, पीडि़ता के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। किसी तरह से फरियादिया आरोपी के चुंगल से करीब 12 दिन बाद भागने में कामयाब हो गई। भोपाल लौटने के बाद पुलिस ने उसके बयान लिए थे। तक महिला ने बताया था कि वह स्वयं की मर्जी से विदिशा में रहने वाली मौसी के घर चली गई थी। अब पीडि़ता का कहना है कि आरोपी उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। जिस कारण उसने थाने में आकर प्रकरण दर्ज कराया है। उसने बताया कि आरोपी के खौफ से उसने पहले उसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वह भी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

Share:

Next Post

सौतेला पिता करता था अश्लीलता, बचने के लिए नाबालिग मां के साथ अस्पताल गई, वहां हो गया रेप

Fri Mar 25 , 2022
नर्मदा अस्पताल की बालक्नी में किशोरी को बनाया गया हवस का शिकार, वार्ड बॉय ने दिया वारदात को अंजाम भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में सौतेले पिता ने पत्नी की गैर मौजूदगी में बेटी के साथ अश्लील हरकतें करना शुरु कर दी। आरोपी की हरकतों से तंग आकर नर्मदा अस्पताल में सफाई कार्य करने वाली मां के […]