img-fluid

पानी में ताबीज डालकर महिला को मौलवी ने बेहोश कर किया गैंगरेप, बच्चे का इलाज कराने गई थी पीड़िता

April 19, 2026

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नागल के सीडकी गांव की मस्जिद में मौलवी और एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंग रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका एक ही बेटा है, जो काफी बीमार है। 15 अप्रैल को गांव के ही एक युवक ने बेटे को मौलवी से झाड़ फूंक कराने की सलाह दी। उसी दिन युवक उसे और उसके बेटे को बाइक पर बैठाकर सीडकी गांव की एक मस्जिद में ले गया।


  • आरोप है कि वहां मौलवी ने पानी में ताबीज डालकर उसे पीने को दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई जिसके बाद युवक और मौलवी ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने घटना के वीडियो भी बनाए तथा फोटो भी खींचे।

    पीड़िता के होश में आने पर दोनों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी घटना के बारे में बताया तो वे वीडियो वायरल कर मां-बेटे को जान से मार देंगे। इसके बाद युवक उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई।

    इसके बाद दंपति ने एसएसपी अभिनंदन सिंह से मिलकर लिखित शिकायत दी। एसएसपी ने थाना प्रभारी विनय शर्मा को मामले की गहन जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Share:

  • इंदौर पुलिस का कांबिंग गस्त में दिखा बड़ा एक्शन, 389 बदमाशों पर की गई कार्रवाई

    Sun Apr 19 , 2026
    इंदौर। इंदौर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। इस दौरान सैकड़ों बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने वारंट तामील करने से लेकर शराबी ड्राइवरों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्ती दिखाई है। दरअसल, इंदौर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved