img-fluid

MP: अस्पताल में लगी भीषण आग, वार्डों को खाली कराया गया, परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

December 14, 2025

रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa district) से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संजय गांधी अस्पताल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल की गायनी ओटी में आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अब तक जनहानि की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। एहतियातन आसपास के वार्डों को खाली कराया गया है। घटना से अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share:

  • भोपाल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग छात्रा से रेप, घुमाने के बहाने किया दुष्कर्म

    Sun Dec 14 , 2025
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम फ्रेंड ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने रेप और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved