img-fluid

MP: मंदसौर में EOW का बड़ा एक्शन: लोन की NOC के बदले घूस लेते सरपंच और सरपंच-पति रंगेहाथों गिरफ्तार

September 28, 2026

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। उज्जैन EOW की टीम ने दलौदा पंचायत में छापामार कार्रवाई करते हुए सरपंच और उनके पति को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोन की NOC के एवज में मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, फरियादी विक्रम सिंह को अपनी पंचायत क्षेत्र से लोन स्वीकृत कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने दलौदा पंचायत की सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास से संपर्क किया। आरोप है कि NOC जारी करने के एवज में सरपंच पति द्वारा 4 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

पंचायत में दबिश, 4 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

शिकायत का सत्यापन करने के बाद EOW की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही फरियादी विक्रम सिंह ने रिश्वत की रकम सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास को सौंपी, ठीक उसी समय EOW की टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। EOW की टीम दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved