भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर मप्र भाजपा ने बुलाई बड़ी बैठक

  • राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विधायक, सांसद, मंत्री, और निगम-मंडल पदाधिकारियों से कर रहे हैं चर्चा

भोपाल। भाजपा हाईकमान अब उप्र विधानसभा चुनाव में मप्र भाजपा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। इसको लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मप्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक एवं हाल ही में नियुक्ति निगम-मंडलों के पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत संबाधित कर रहे हैं। इस बैठक को उप्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर बताया जा रहा है। क्योंकि नई साल में पार्टी हाईकमान को मप्र के नेताओं उप्र समेत अन्य राज्यों में चुनाव में भेजा जाएगा।


मप्र भाजपा कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक शुरू हो गई है। बैठक की सूचना प्रदेश कार्यालय की ओर से दो दिन पहले ही सभी मंत्री, विधायक, सांसद एवं नवनियुक्त निगम मंडलों के पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को दी गईहै। बैठक के सिलसिले में भाजपा नेताओं का हुजुम रविवार को ही भोपाल पहुंच चुका था। दिनभर चलने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से भोपाल पहुंच रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ज्यादा मंत्री, सांसद, विधायक, सभी निगम-मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हो चुके थे। बैठक को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रसाद संबोधित कर रहे हैं।

अगली रणनीति पर मंथन
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज चल रही बैठक मप्र भाजपा संगठन की अगली रणनीति को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि बैठक में अगली विधानसभा चुनाव की रणनीति एवं उप्र विधानसभा पर चर्चा होना है। जिसमें पिछली बैठकों में लिए गए निर्णय एवं निर्देशों पर किए गए अमल का फीडबैक भी लिया जाएगा। मिशन 2023 को देखते हुए पार्टी ने पहली बैठक 24- 25 नवंबर को बुलाई थी। इसके बाद 29 नंवबर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भोपाल में मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों को दो टूक समझाइश भी दी कि वे जनता के बीच जाएं, तो अहंकार न झलके, इसका विशेष ख्याल रखें। कार्यकर्ताओं के साथ मेल-जोल में भी मंत्री ठसक में न रहें। गंभीरता से उनकी बात सुनें और समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाएं, तो कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए अलग से समय निकालें।

शिवप्रकाश ने दिए थे नियुक्तियों के निर्देश
पिछली बैठक में शिवप्रकाश ने संगठन के प्रदेश व जिलों में खाली पड़ पदों को एक माह में भरने के निर्देश दिए थे। इसके साथ संगठन से तालमेल बनाकर निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द करने के निर्देश भी दिए थे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 20 दिन में प्रदेश और जिलों में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी थी। अब इस बैठक से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने निगम-मंडलों में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बैठक में नवनियुक्त अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को भी बुलाया गया है।

Share:

Next Post

सालाना 4 लाख में गिरवी रख दिया 2000 हेक्टेयर कॉरिडोर एरिया

Mon Dec 27 , 2021
माधव नेशनल पार्क के अधिकारियों-कर्मचारियों की कारस्तानी वरिष्ठ अधिकारियों की सख्ती के बाद हटाए गए कब्जाधारी भोपाल। मप्र के वन विभाग में किस तरह का जंगलराज चल रहा है, इसका उदाहरण माधव नेशनल पार्क में सामने आया है। यहां कोरिडोर की 2000 हेक्टेयर भूमि को अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रति हेक्टेयर 2000 रूपए की दर से खेती […]