क्राइम मध्‍यप्रदेश

MP: बीजेपी पार्षद को दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior of Madhya Pradesh) में कैंटोनमेंट एरिया के बीजेपी पार्षद (BJP councilor) की उसके ही साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है। इसके बाद घटना से गुस्साए लोगों ने मुरार थाने पहुंचकर हंगामा और चक्काजाम (commotion and chaos) किया। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक कैंटोनमेंट एरिया का पार्षद था और राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह (Minister of State Bharat Singh Kushwaha) का बेहद करीबी बताया जा रहा है।

शहर के मुरार इलाके में एक पार्षद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पार्षद जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान उसके दोस्तों से विवाद हो गया और उसके दोस्तों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के स्वजनों ने पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। मृतक के स्वजनों ने चक्काजाम किया। उनकी मांग है कि आरोपितों के घर बुलडोजर चलाया जाए।


पुलिस के मुताबिक मुरार कैंटोनमेंट एरिया के वार्ड से बीजेपी पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू कुशवाह जन्मदिन पार्टी में शामिल होने बीती रात गए थे। इस पार्टी में शामिल भूरा तोमर, धर्मेंद्र पाल, विक्की कौशल, विनीत राजावत सहित पांच लोगों के साथ शराब पी इसके बाद आपस में विवाद हो गया तो पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू को पीटना शुरू कर दिया। उस पर लाठी और डंडों से वार किया। उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह स्वजनों ने मुरार इलाके में चक्काजाम कर दिया। स्वजनों का कहना है कि आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस ने पांच आरोपितों में से विक्की कौशल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक पार्षद शैलू कुशवाहा की पत्नी राधा कुशवाहा ने कहा कि शादी की सालगिरह थी। वह शाम के वक्त घर पर आए थे। उसके बाद रात लगभग 10:00 बजे घर पर बच्चों के लिए खाना लाए। अपने दोस्त राजेश शर्मा के साथ दोबारा चले गये। यह कहकर गए थे कि मैं अभी थोड़ी देर से लौटकर आता हूं। भूरा तोमर नाम के युवक से एक महीने पहले झगड़ा चल रहा है। दो दिन पहले भूरा तोमर से बोलचाल शुरू हुआ। इसी रंजिश को लेकर इन सभी ने प्लान कर उनकी हत्या की है। पत्नी ने भूरा तोमर और उसकी गैंग पर हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share:

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 नवंबर को इंदौर आएंगे

Thu Nov 24 , 2022
इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress National President Mallikarjun Kharge) 26 नवंबर को इंदौर आएंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली से विमान से इंदौर (Delhi to Indore) आएंगे। संविधान दिवस के मौके पर वे महू जाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो […]