देश मध्‍यप्रदेश

मप्रः भाजपा ने ग्वालियर से सुमन शर्मा को बनाया महापौर प्रत्याशी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नगरीय निकाय चुनाव 2022 (Urban body elections 2022) के अंतर्गत ग्वालियर नगर निगम (gwalior municipal corporation) के महापौर पद (mayor post) के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) द्वारा बुधवार शाम को उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सुमन शर्मा (Suman Sharma) को ग्वालियर से महापौर उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी उम्मीदवार सुमन शर्मा को बधाई दी है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने नगरीय निकाय चुनाव – 2022 के लिए ग्वालियर महापौर प्रत्याशी के लिए सुमन शर्मा के नाम पर स्वीकृति प्रदान की है। 59 वर्षीय सुमन शर्मा केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर गुट की मानी जाती हैं। सुमन शर्मा पूर्व विधायक स्व. धर्मवीर शर्मा की पुत्र वधु हैं। भाजपा में लंबे समय से सक्रिय हैं।


ग्वालियर से महापौर उम्मीदवार को लेकर लम्बे समय से पेंच फंसा था। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेन्द्र सिंह तोमर के बीच उम्मीदवार को लेकर एकराय नहीं बन रही थी, लेकिन भाजपा ने सुमन शर्मा को उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका दिया। सुमन यशवीर शर्मा, बीए ऑनर ऑफ फिलॉसफी में टॉपर रही हैं। उन्होंने हिस्ट्री से एमए किया है। बीजेपी जिले में मंत्री रही हैं। केआरजी कॉलेज में जनभागीदारी अध्यक्ष रहते हुए 6 साल तक सराहनीय कार्य किए हैं। वह महिला कार्यसमिति में रही हैं। प्रदेश महिला मोर्चे में प्रदेश महामंत्री रही हैं। फिल्म सेंसर बोर्ड की कार्य सदस्य हैं। वर्तमान में कार्यसमिति सदस्य हैं। वह वॉलीबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं। सुमन शर्मा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार से होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि महापौर पद के लिए भाजपा चुनाव समिति द्वारा घोषित प्रत्याशी ग्वालियर की सुमन शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं विजय की अग्रिम शुभकामनाएं। विकास एवं अंत्योदय के संकल्प को साकार करने आप सतत प्रयत्नशील रहें यही हम सब की कामना है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है, जो कि 18 जून तक चलेगी। प्रदेश में 16 नगर निगम हैं, जहां चुनाव होने हैं। इस बार महापौर का चुनाव जनता करेगी। भाजपा ने सभी 16 नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस ने 15 उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस रतलाम नगर निगम के उम्मीदवार का नाम अभी तक घोषित नहीं कर पाई है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

यह आंदोलन का मुद्दा है क्या ?

Thu Jun 16 , 2022
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक कांग्रेस आजकल राजनीतिक पार्टी की बजाय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनती जा रही है। इसका ताजा प्रमाण फिर सामने आ रहा है। ‘नेशनल हेराल्ड’ के मामले में सोनिया गांधी और राहुल को प्रवर्तन निदेशालय के सामने जांच के लिए पेश होना पड़ रहा है। हो सकता है कि जांच में दोनों बिल्कुल […]