देश मध्‍यप्रदेश

10वीं-12वीं में पूछे गलत सवाल, विभाग दे रहे बोनस अंक

इटारसी। हाल ही में 10वीं और 12वीं (10th and 12th students) की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबर हैं। इस बार सभी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग बोनस (department bonus) अंक देने जा रहा है। जी हां, यह बात सुनने में कुछ अजीब लगेगी लेकिन यह बात सही है। इसका फायदा जिले सहित प्रदेश के लाखों ऐसे विद्यार्थियों के लिए मिलेगा, जिन्होंने हाल ही में बोर्ड की परीक्षा दी है। दरअसल मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं परीक्षा (10th and 12th students get bonus marks) में गलत सवाल पूछे गए हैं। जिसका फायदा विद्यार्थियों को बोनस अंक के रूप में मिलेगा। इस संबंध में मूल्याकंन केंद्रों और जिला शिक्षा अधिकारी को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

माशिमं के अनुसार दसवीं के गणित के पेपर में छह सवाल गलत पूछे गए हैं, जबकि बारहवीं के जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन(business studies), जीव विज्ञान सहित अन्य दो विषयों में सवाल गलत थे। जिला शिक्षा विभाग नर्मदापुरम के एडीपीसी राजेश गुप्ता ने विशेषज्ञों से चर्चा के बाद बोर्ड ने फैसला लिया है। बता दें कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। नर्मदापुरम (नर्मदापुरम ) जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट शाला केंद्र पर मूल्यांकन जारी है। केंद्राध्यक्ष साधना बिलखिरिया ने बताया कि लगभग एक लाख उत्तर पुस्तिकाएं यहां जांची जाएंगी। पहले चरण की जांच शुरू हो चुकी है। दूसरे चरण की 15 मार्च से होगी।



इस तरह मिलेंगे बोनस अंक
कक्षा 10 :
गणित के प्रश्न एक के 1, प्रश्न 2 के 4 और 5, प्रश्न 4 के 1 और 2 गलत है। जबकि प्रश्न 5(3) में एक-एक अंक दिया जाएगा।

कक्षा 12 :
1. व्यवसाय अध्ययन: प्रश्न क्रमांक 1(6) कम किए गए पाठ्यक्रम से दिया गया है। सभी को एक अंक बोनस दिया जाएगा।

2. भौतिकी : प्रश्न क्रमांक 1 (ई), प्रश्न क्रमांक 2 (2) व प्रश्न क्रमांक 16 है। इसमें प्रश्न क्रमांक 16 तीन अंक का है।

3. रसायनशास्त्र : प्रश्न क्रमांक 12 के अथवा का प्रश्न पाठ्यक्रम अनुसार नहीं पूछा गया है। साथ ही प्रश्न क्रमांक 17 का अथवा का (2) गलत है। इन प्रश्नों को हल करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित अंक प्रदान किए जाएंगे।

4. जीवविज्ञान : उत्तर क्रमांक 2 के 7 के उत्तर में 10 फीसद के स्थान पर 90 फीसद पढ़ते हुए मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही उत्तर क्रमांक 3 (7) के उत्तर में यूकेलिप्टस का पौधा के अतिरिक्त केले का पौधा लिखने पर भी अंक दिया जाएगा।

5. पशुपालन आफ हस्बेंड्री एंड मिल्क ट्रेड : पांच प्रश्न गलत हैं, जिसमें बोनस अंक मिलेंगे।

6. हिंदी : वस्तुनिष्ठ प्रश्न क्रमांक 2(4) का सही उत्तर कम लिखा गया है। इसके स्थान पर सही उत्तर पढ़ते हुए मूल्यांकन किया जाएगा।

Share:

Next Post

'केजरीवाल फोबिया' की बात पर राज्यसभा में संजय सिंह और अमित शाह की भिड़ंत

Wed Apr 6 , 2022
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को विपक्ष के विरोध के बीच दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 (MCD Unification Bill) ध्वनि मत से पारित हो गया। इससे पहले बिल को लेकर हुई बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी तीर चले। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ( AAP MP […]