भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र उपचुनाव: भाजपा ने 16 सीटें जीतीं, तीन पर आगे, कांग्रेस की पांच पर जीत, चार पर आगे

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को 19 जिला मुख्यालयों पर मतगणना हुई। रात 10 बजे तक के मिले रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के 16 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि तीन सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी पांच सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

मतगणना केन्द्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रात 10 बजे तक कुल 28 सीटों में 21 के नतीजे घोषित किये जा चुके हैं। इनमें से 16 सीटें भाजपा ने जीती है, जबकि पांच सीटें कांग्रेस को मिली है। शेष सीटों पर मतगणना समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी नतीजे घोषित नहीं हो पाए हैं। इन शेष 07 सीटों में तीन पर भाजपा और चार सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। इन उपचुनावों में भाजपा को 49.56 फीसदी और कांग्रेस को 40.31 फीसदी वोट मिले। इसके अलावा बसपा ने भी 5.82 फीसदी वोट हासिल किये, लेकिन वह 28 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई। 

सीटवार विवरण 
सीट- विजयी/बढ़त प्राप्त/उम्मीदवार-पार्टी,  प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार-पार्टी- लीड/जीत का अंतर
सुमावली – अजबसिंह कुशवाह- कांग्रेस -एदल सिंह कंषाना    – भाजपा – 10947 जीते
मुरैना -राकेश मावई- कांग्रेस – रघुराज सिंह कंषाना – भाजपा – 5751 जीते
दिमनी – रविन्द्र सिंह तोमर ‘भिड़ौसा‘-कांग्रेस – गिर्राज डण्डौतिया – भाजपा -26178 लीड
अम्‍बाह – कमलेश जाटव – भाजपा-सत्‍य प्रकाश सखवार – कांग्रेस – 13892 जीते
मेहगांव – ओ.पी.एस. भदौरिया- भाजपा – हेमन्‍त सत्‍यदेव कटारे – कांग्रेस – 10116 लीड
गोहद – मेवाराम जाटव – कांग्रेस, रणवीर जाटव- भाजपा – 11899 जीते
ग्‍वालियर    – प्रद्युम्न सिंह तोमर – भाजपा, सुनील शर्मा – कांग्रेस – 33123 जीते
ग्‍वालियर पूर्व –  डॉ. सतीश सिकरवार- कांग्रेस, मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) – भाजपा  – 1623 लीड
डबरा – सुरेश राजे- कांग्रेस, इमरती देवी- भाजपा –  5762 लीड
भाण्‍डेर – रक्षा संतराम सरौंनियां – भाजपा, फूलसिंह बरैया-कांग्रेस – 161 जीते
करेरा – प्रागीलाल जाटव – कांग्रेस, जसमंत जाटव छितरी- भाजपा – 30592 लीड
पोहरी – सुरेश धाकड़ राँठखेडा – भाजपा, हरी वल्‍लभ शुक्‍ला- कांग्रेस – 22496 जीते
बामोरी – महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) भाजपा, कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल- कांग्रेस -53153 जीते
अशोकनगर – जजपाल सिंह “जज्जी” भाजपा, आशा दोहरे- कांग्रेस 14620 जीते
मुंगावली – ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव-भाजपा, कन्हईराम लोधी-कांग्रेस – 21469 जीते
सुरखी – गोविन्‍द सिंह राजपूत- भाजपा – पारूल साहू केशरी-कांग्रेस – 40991 जीते
मलहरा – कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी-भाजपा, राम सिया भारती- कांग्रेस -17567 जीते
अनूपपुर – बिसाहू लाल सिंह-भाजपा,  विश्वनाथ सिंह-कांग्रेस – 34864 जीते
सांची – डॉ. प्रभुराम चौधरी भाजपा, मदनलाल चौधरी – कांग्रेस – 63809 जीते
ब्‍यावरा – आमल्याहाट-रामचंद्र दांगी-कांग्रेस, नारायणसिंह पंवार – भाजपा- 12102 जीते
आगर – विपिन वानखेडे – कांग्रेस, मनोज मनोहर ऊँटवाल (बंटी)- भाजपा- 1998 जीते
हाटपिपल्‍या – मनोज नारायणसिंह चौधरी-भाजपा, कुँ. राजवीर सिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल – कांग्रेस – 13904 जीते
मांधाता – नारायण सिंह पटेल-भाजपा, उत्तमपाल सिंह-कांग्रेस – 22129 जीते
नेपानगर – सुमित्रादेवी कास्‍डेकर- भाजपा, रामकिशन पटेल – कांग्रेस 26340 जीते
बदनावार – राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भाजपा, कमलसिंह पटेल-कांग्रेस – 32133 जीते
सांवेर – तुलसीराम सिलावट- भाजपा – प्रेमचंद गुड्डू-कांग्रेस – 32685 जीते
सुवासरा – डंग हरदीपसिंह भाजपा, भाई राकेश पाटीदार- कांग्रेस – 39440 जीते
जौरा – सूबेदार सिंह रजौधा-भाजपा, पंकज उपाध्याय-कांग्रेस – 13478 लीड

(हि.स.)
Share:

Next Post

महिला बिग बैश लीग से बाहर हुईं जॉर्जिया वेयरहैम

Wed Nov 11 , 2020
मेलबर्न। मेलबर्न रेनेगेड्स की हरफनमौला खिलाड़ी जॉर्जिया वेयरहैम पिंडली की चोट के कारण महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से बाहर हो गई हैं। वेयरहैम इस सीजन में क्लब की प्रमुख रन-स्कोरर हैं, उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 42 और सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ नाबाद 54 रन की पारी खेली थी। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने कोई […]