बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP By-Election : वोटों की गिनती शुरू, कमल या कमलनाथ


भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव में डाले गए वोटों की गिनती अब शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर के ज़रिए जो वोट पड़े हैं, उनकी गिनती की जा रही है। बैलेट पेपर गिनने के बाद ईवीएम खोली जाएगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे, जबकि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने की लोगों से अपील की, लेकिन अपीलों का असर जनता पर कितना हुआ, इसका फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी।
मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजों में आज जिन दिग्गजों पर नजर रहेंगी उनमें राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ऐंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, हरदीप सिंह डंग, इमरती देवी और महेंद्र सिंह सिसोदिया शामिल हैं। कमलनाथ के आइटम वाले बयान के बाद इमरती देवी खूब चर्चा में रहीं। इमरती देवी की सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही है। उन्होंने एक रैली में कहा भी था कि इस से चुनाव अब इमरती देवी नहीं, बल्कि खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ रहा है।

उपचुनाव के नतीजे आने में कुछ ही देर बाकी है. ऐसे में नतीजों से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को “जय वीर हनुमान, करो कल्याण” के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

Share:

Next Post

बिहार चुनाव रिजल्ट 2020 LIVE: रूझान आने हुए शुरू, एनडीए 28 और महागठंबंधन ने 52 सीटों पर बनाई बढ़त

Tue Nov 10 , 2020
पटना। बिहार चुनाव रिजल्ट (Bihar Chunav Result) LIVE UPDATES: तीन चरणों में खत्म हुए बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गणना (Bihar Election Results) शुरू हो गई है। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जैसे-जैसे ईवीएम खुलनी शुरू होंगी तो वैसे-वैसे रूझान आने भी शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि […]