देश मध्‍यप्रदेश

मप्रः मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री तोमर ने दंदरौआ धाम में हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) और केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Agriculture and Farmers-Welfare Minister Narendra Singh Tomar) गुरुवार शाम को अल्प प्रवास पर भिण्ड जिले के दंदरौआ धाम (Dandraua Dham) पहुँचे। उन्होंने यहाँ सखीरूप हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।


मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय मंत्री तोमर ने श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विकास कार्यों का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री चौहान ने दंदरौआ धाम में 69 लाख 28 हजार रुपये की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें 14 लाख 98 हजार की लागत की नक्षत्र वाटिका, 15 लाख रुपये की लागत वाले सामुदायिक भवन, 14 लाख 80 हजार की लागत के नवीन तालाब निर्माण और 24 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाला नवीन डग टेंक शामिल हैं।

पौधा-रोपण भी किया
मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में अशोक का पौधा रोपा। इस अवसर पर सांसद संध्या राय, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, विधायक भिण्ड संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री मुरैना में वर-वधु को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर गुरुवार शाम को मुरैना प्रवास के दौरान यहां पीएसओ मुरारीलाल शर्मा के पुत्र के रिसेप्शन में सम्मिलित हुए। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, एमपी एग्रो के अध्यक्ष ऐदल सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज डंडोतिया सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि और वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।

Share:

Next Post

अफगानिस्तान के बदख्शां में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत

Fri Jun 9 , 2023
काबुल (Kabul)। अफगानिस्तान (Afghanistan) के बदख्शां प्रांत में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान हुए विस्फोट (detonate the bombs) में कम से कम 11 लोगों की मौत (11 people died) हो गई। यह कार्यक्रम कुछ दिन पहले कत्ल कर दिए गए प्रांत के उप गवर्नर निसार अहमद अहमदी (Deputy Governor Nisar Ahmad Ahmadi) की याद […]