img-fluid

MP: सरकारी स्कूल में झाड़ियां साफ कर रहे बच्चे, सुरक्षा पर उठे सवाल

July 24, 2026

शहडोल। स्कूल वह जगह होती है जहां बच्चों के हाथों में किताबें, कॉपियां और पेन होने चाहिए, लेकिन शहडोल के एक सरकारी स्कूल (Government school) से जो तस्वीर सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां मासूम बच्चे पढ़ाई छोड़कर बरसात के बीच घनी झाड़ियों में सफाई करते नजर आए। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के बीच बच्चों की जान जोखिम में डालकर यह काम कराया जा रहा था। जब इस पर सवाल उठाया गया तो जिम्मेदार महिला का जवाब भी चौंकाने वाला था। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मासियारी में मासूम बच्चों से स्कूल परिसर की झाड़ियों और कचरे की सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में मौजूद एक महिला बच्चों से सफाई कराती दिखाई देती है।


  • महिला बोलीं- बच्चों से नहीं तो किससे कराएंगे सफाई
    एक स्थानीय नागरिक ने जब बच्चों से सफाई कराए जाने पर आपत्ति जताई और इसका वीडियो बनाते हुए सवाल पूछा कि आखिर मासूम बच्चों से यह काम क्यों कराया जा रहा है, तो महिला ने कथित तौर पर जवाब दिया, अगर स्कूल के अंदर बच्चों से सफाई नहीं कराएंगे तो क्या किसी के घर में कराएंगे, जाओ, वीडियो बनाकर वायरल कर दो, यह कथित बयान भी अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

    डीपीसी-बीईओ ने कही ये बात
    हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और मामले में संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। शिक्षा के अधिकार और बाल संरक्षण से जुड़े नियमों के अनुसार विद्यालयों में बच्चों से जोखिम भरे या श्रम जैसे कार्य कराना उचित नहीं माना जाता। स्कूल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, न कि उनसे सफाई जैसे कार्य कराना।

    इस मामले में शहडोल DPC का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है, अब मामला संज्ञान में आया है तो इसकी जांच करा लेते है। वहीं इस पूरे मामले में जयसिंहनगर बीईओ राजेंद्र तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बीआरसी मामले की जांच कर रहे शिक्षिका को नोटिस जारी कर मामले की जांच की जा रही है। बरसात में बच्चों से इस तरह साफ सफाई नहीं कराना चाहिए, ये गलत है।

    Share:

  • केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तत्काल किया मंजूर

    Fri Jul 24 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री (रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया। बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved