img-fluid

MP के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा तिहाड़ जेल

April 01, 2026

दतिया। मध्यप्रदेश की राजनीति (Politics of Madhya Pradesh) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) को भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। करीब 25 साल पुराने बैंक घोटाले मामले में दिल्ली की विशेष MP/MLA कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें दोषी मानते हुए तिहाड़ जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। सजा की अवधि का एलान कोर्ट कल करेगा।

यह मामला जिला सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक, दतिया से जुड़ा है। आरोप है कि बैंक अध्यक्ष रहते हुए राजेंद्र भारती ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर और रिकॉर्ड में हेरफेर कर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में गड़बड़ी की। उन्होंने नियमों के विरुद्ध जाकर 13.5 प्रतिशत की ऊंची ब्याज दर का अनुचित लाभ लिया और FD की अवधि को अवैध रूप से बढ़ाकर बैंक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया।


  • अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई गंभीर धाराओं के तहत दोषी माना है, जिनमें धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 120B (आपराधिक साजिश) शामिल हैं। इस मामले में उन्हें पहले ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी थी।

    Share:

  • देश में घरेलू एलपीजी और सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं - केन्द्र सरकार

    Wed Apr 1 , 2026
    नई दिल्ली । केन्द्र सरकार (Central Government) ने स्पष्ट किया कि देश में घरेलू एलपीजी और सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में (In prices of domestic LPG and regular Petrol-Diesel in the Country) कोई वृद्धि नहीं की गई (There will be no Increase) । पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को एक्स पर जारी एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved