
सिवनी. लखनादौन (Lakhnadon) से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) योगेंद्र सिंह बाबा (Yogendra Singh Baba) गुरुवार को एक बड़े सड़क हादसे (Road Accidents) का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिवनी-जबलपुर मार्ग (Seoni-Jabalpur Route) पर उनकी कार सड़क किनारे एक स्कूल की बाउंड्री वॉल (Boundary Wall) से टकराने के बाद आग (Fire) की चपेट में आ गई। हादसे में विधायक सुरक्षित हैं, जबकि चालक और गनमैन घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई।
टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई और कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। हादसे के दौरान कार अंदर से लॉक हो गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए विधायक, गनमैन और चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अस्पताल में भर्ती
हादसे में चालक अनु और गनमैन राजू धुर्वे घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक को भी एहतियातन चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हादसे के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर अचानक गाय का आना बताया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved