जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बहू की शिकायत पर सास, ससुर और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। बहू का आरोप है कि शादी से पहले उसका धर्म परिवर्तन (Religion change) कराया गया, सेना की नौकरी छुड़वा (Leave Army Job) दी गई और मारपीट किया जाता है। उसका पति एक नामचीन पब्लिक स्कूल (Famous public school) का डायरेक्टर है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में धर्मांतरण के आरोप में नामचीन जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Joy Senior Secondary School) के मालिक को पुलिस ने पत्नी और बेटे के साथ गिरिफ्तार किया है। बताया जा रहा है स्कूल संचालक कि बहू की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। बहू ने परिवार के खिलाफ प्रताड़ना और धर्मांतरण के लिए विवश करने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले शहर के एक कैफे में जॉय स्कूल के मालिक अखिलेश मेबन के बेटे तनय मेबन ने अपनी पत्नी आकांक्षा को बुलाकर केस वापस लेने को कहा था। इसको लेकर दोनों में तकरार भी हुई थी। बहू आकांक्षा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को तीनों को गिरिफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जबलपुर जिले के नर्मदा रोड आदर्श नगर निवासी 36 साल की आकांक्षा सेना में अधिकारी रह चुकी है। उसने अपने ससुर सहित सास ओर पति पर मारपीट, धर्म परिवर्तन, सेना की नौकरी छुड़वाने के आरोप को लेकर 28 जून को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि जॉय स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन, उनकी पत्नी नीनू मेबन और बेटा तनय मेबन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
पुलिस शिकायत में क्या बताया
आकांक्षा ने अपनी शिकायत में बताया कि पति तनय मेबिन स्कूल का डायरेक्टर है। 20 दिसंबर 2017 में उसका विवाह तनय से हुआ था। वह सेना में कैप्टन के पद पर रह चुकी है। शादी के कुछ माह तो सब कुछ ठीक रहा पर उसके बाद से ससुराल वालों का आचरण बदल गया। मेबिन परिवार धर्म संबंधी मतों को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। दबाव बनाकर वर्ष 2018 में उसकी सेना की नौकरी भी छुड़वा दी गई। विरोध करने पर 25 दिसंबर 2020 को आरोपियों ने घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। 2021 में उसने महिला थाना में एफआईआर दर्ज करवाई।
धर्म बदलने के बाद हुआ था विवाह
आकांक्षा का आरोप है कि विवाह से 10 दिन पहले तनय और सास-ससुर ने उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया था। 10 दिसंबर 2017 को बड़ी ओमती के हिंदू मैथ्योडिस्ट चर्च में उसका धर्म परिवर्तित कराया गया था। उसके बाद तनय के साथ विवाह हुआ।
समझौता नहीं करने पर दी धमकी
उक्त मामले में समझौते और बातचीत करने के लिए तनय ने आकांक्षा को एक कैफे में बुलाया था। वहां उसने एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना प्रभारी भुवनेश्वरी सिंह ने बताया की आकांक्षा की शिकायत पर महिला पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद धारा 115(2) ओर 351(2) बीएन एस की 3 ओर 5 में मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भगवान राम को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबिन ने तीन माह पहले सोशल मीडिया पर भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने उसके स्कूल में जमकर हंगामा किया था। मामला गरमाया तो विजय नगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बाद में उसे पुलिस ने कोच्चि पुलिस के साथ मिलकर कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved