
शहडोलः कहते हैं ना कि किसी का प्यार जब परवान चढ़ता है तो फिर वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है मध्य प्रदेश के शहडोल में। यहां पर एक कलयुगी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक की बहू, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बहू का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हॉट बाजार में दुकान लगाने वाला आलोक गुप्ता मृतक की बहू अनीता सिंह के घर अक्कर आता रहता था। अनीता सिंह के पड़ोस में रहने वाला दुकानदार राजकरण सिंह के माध्यम से आलोक गुप्ता का अनीता के घर आए आता रहता था। अनीता और आलोक गुप्ता में अवैध संबंध स्थापित हो गए। जब इस बात की भनक उसके ससुर को लगती है, तब वह अपनी बहू और उसके प्रेमी आलोक गुप्ता को उसके घर आने जाने पर एतराज जताने लगता है।
ससुर प्रेमी से मिलने-लने का विरोध करने लगा तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक दिन जब महिला अनीता का पति घर में नहीं था देर रात में महिला और उसका प्रेमी आलोक गुप्ता ने मिलकर ससुर को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डालते हैं। घटना के बाद जब सुबह पुलिस को जानकारी मिली तो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की तह तक पहुंचती है।
हालांकि घर में घटना की रात्रि मौजूद बहू के ऊपर पुलिस की शक की सुई पहले से ही घूम रही थी। शक पढ़ने पर अनीता का मोबाइल जप्त कर जांच की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी बहू अनीता उसके प्रेमी आलोक गुप्ता और इस पूरे प्लान में शामिल रहे मेडिएटर राजकरण सिंह को आरोपी बनाया गया है। सीधी थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved