देश राजनीति

मप्र में अकेले चुनाव लड़ेगी सपा, संगठन जल्द होगा घोषित : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मध्य प्रदेश के नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन एवं आगामी नगर निगम चुनावों के सम्बंध में चर्चा की।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। मध्य प्रदेश का पार्टी संगठन शीघ्र घोषित होगा। सपा मध्य प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों के हित में कोई योजना भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने नहीं चलाई। भाजपा राज में व्यापम घोटाला हुआ। कांग्रेस राज में अमीरी बढ़ी। गरीब की उपेक्षा हुई। राजनीति में भाजपा- कांग्रेस की नूराकुश्ती चलती है। मध्य प्रदेश की जनता उसमें पिस रही है।

इस दौरान मध्य प्रदेश के नेताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के रहते कोई विकास नहीं हुआ। आदिवासी, पिछड़े हैं और दलित उपेक्षित हैं। किसानों का बुरा हाल है। रोजी रोजगार का अभाव है। ऐसे में मध्य प्रदेश के लोगों की निगाहें अखिलेश यादव पर लगी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार में जो विकास कार्य हुए है उससे मध्य प्रदेश के लोग प्रभावित हैं। जैसा विकास उत्तर प्रदेश में हुआ उससे मध्य प्रदेश कोसों दूर है। इन नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वैकल्पिक राजनीति का केन्द्र बनने की सम्भावना है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

तीसरे टेस्ट से पहले कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में पांच भारतीय खिलाड़ी आईसोलेट

Sun Jan 3 , 2021
मेलबोर्न। भारतीय टीम पर आगामी 07 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आईसोलेट कर दिया गया है। उन पर इंडोर रेस्टोरेंट में खाना खाने का […]