img-fluid

MP में 1 नवंबर से कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी होगी दर्ज, इसी आधार पर तय होगा वेतन

October 31, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नगरीय निकायों (urban bodies) में 1 नवंबर 2025 से कर्मचारियों और अधिकारियों (employees and officers) की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेस रिकग्निशन आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (Biometric Attendance System) लागू होगा। प्रदेश के सभी 413 नगर निकायों में फेस बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम लागू हो गया है। अब दफ्तरों में हाजिरी केवल बायोमेट्रिक मशीन के जरिए ही दर्ज होगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

नगरीय प्रशासन विभाग ने साफ कर दिया है कि काम पर नहीं आने या देरी से आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नया सिस्टम ई-अटेंडेंस को ई-नगर पालिका 2.0 पोर्टल से जोड़ेगा, और कर्मचारियों का वेतन इसी पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर तैयार होगा। इस कदम से न केवल अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सरकारी कार्यों में दक्षता भी आएगी।


विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस सिस्टम से कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति की निगरानी आसान होगी और फर्जी हाजिरी पर रोक लगेगी। इस सिस्टम के लागू होने से मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

Share:

  • इंदौर बना डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन में अग्रणी शहर, निगम कर रहा है 1 करोड़ दस्तावेजों का एआई बेस्ड डिजिटलीकरण

    Fri Oct 31 , 2025
    अब नागरिकों को जन्म, मृत्यु, विवाह व भवन अनुमति जैसे दस्तावेज एक क्लिक में मिलेंगे; 19 लाख दस्तावेज स्कैन होकर डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित इंदौर। तेजी से बढ़ती तकनीकी दुनिया में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने अपने दस्तावेजों को डिजिटली सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महापौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved