देश

MP Exit Poll 2020 के नतीजे कोई खतरा नहीं शिवराज सरकार को


भोपाल । मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आने जा रहे हैं , जिसमें कि एग्जिट पोल के नतीजों (MP Exit Poll 2020 results ) से भाजपा को राहत मिली है। इस नतीजे के अनुसार, प्रदेश में भाजपा की सरकार ( Shivraj government) बरकरार रहेगी। कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिल पाएगा। एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा में उत्साह है तो कांग्रेस ने इसे अविश्वसनीय बताया है।

इस मामले में तमाम न्यूज चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 16 से 18 तो कांग्रेस को 10 से 12 सीटें मिल रही हैं। अनुमान जताया गया है कि भाजपा को करीब 46 तो कांग्रेस को करीब 43 फीसद वोट मिलेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि शानदार सफलता प्राप्त करेंगे। कांग्रेस और कमल नाथ बौखला रहे हैं। पहले से ही हार की भूमिका बना रहे हैं। जोड़-तोड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा तो किसी के पास गई नहीं थी। कांग्रेस के मित्र ही भाजपा के पास आए थे। अब हार को स्वीकार करें।

उधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि 10 नवंबर को प्रदेश में कांग्रेस का परचम हर हाल में लहराएगा। हमने दिसंबर 2018 में भी मध्य प्रदेश-छतीसगढ़ व राजस्थान को लेकर कई एग्जिट पोल देखे थे और परिणाम इन प्रदेशों की जनता ने खुद देखा था। उन एग्जिट पोल की वास्तविकता की जनता गवाह है।
यहां की वर्तमान में राजनीतिक दलों की स्‍थ‍िति को देखें तो भाजपा – 107, कांग्रेस – 87, बसपा – 02, सपा- 01, निर्दलीय- 04 व एक विधानसभा सीट अभी रिक्त – 01है। राज्‍य में विधानसभा की कुल सीट- 230 हैं। किसी भी दल को सत्‍ता प्राप्‍त करने के लिए बहुमत की जरूरी 115 सीटें चाहिए।

गौरतलब है कि मार्च में कुल 25 कांग्रेस के विधायकों ने इस्‍तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद कांग्रेस की संख्‍या में कमी आ गई और यह 87 पर अटक गई। दूसरी ओर सदन में चार निर्दलीय दो बसपा और एक सपा के विधायक हैं। 25 विधायकों के इस्‍तीफा और तीन विधायकों के निधन के कारण 28 सीटों पर उपचुनाव कराया गया है।

Share:

Next Post

बाइडन और कमला हैरिस की जीत पर दुनिया के कई नेताओं ने दी बधाई, कहा- वेलकम बैक अमेरिका

Sun Nov 8 , 2020
वाशिंगटन। पेनस्लिवेनिया के अनौपचारिक नतीजे की घोषणा होते ही जो बाइडन और कमला हैरिस (Joe biden and kamala harris) की जीत के साथ ही दुनिया के लोगों की ओर से उन्‍हें बधाई संदेश पहुंचने लगे। पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने कहा कि ‘बाइडन की जीत जलवायु की आपात स्थिति से लड़ने की कार्रवाई से […]