img-fluid

MP : टीकमगढ़ में CM के कार्यक्रम में किसान ने खाया जहर…. दूसरे ने किया आत्मदाह का प्रयास

August 22, 2026

टीमकगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) शुक्रवार को जन विश्वास कार्यक्रम (Jan Vishwas Programme) में शामिल होने टीकमगढ़ (Tikamgarh) पहुंचे। इस दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे एक किसान ने नगर पालिका परिषद भवन के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों घटनाओं से मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे ताखा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके सामने स्थानीय समस्याएं रखीं, जिसमें पानी की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री नगर पालिका परिषद पहुंचे, जहां जन विश्वास कार्यक्रम के तहत आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनी जा रही थीं।


  • इसी दौरान टीकमगढ़ निवासी सत्येंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें अपनी समस्या बताने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र कुशवाहा अपनी जमीन पर कथित तौर पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे। हालांकि आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

    जहर खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें रिक्शे की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। घटना के बाद किसान की हालत को लेकर उनके परिजन बेहद तनाव में नजर आए।

    इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर एक और घटना सामने आई। जब टीकमगढ़ निवासी गंगू नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्मदाह करने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और उसके पास मौजूद ज्वलनशील पदार्थ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

    हालांकि गंगू नाम के इस शख्स ने आखिर किस समस्या को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, इसकी तत्काल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। इन दोनों घटनाओं के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    एक तरफ जहरीला पदार्थ खाने वाले सत्येंद्र कुशवाहा का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, आग लगाने का प्रयास करने वाले गंगू को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

    उधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक के बाद एक सामने आई इन दोनों घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस समय मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जन विश्वास कार्यक्रम में मौजूद थे, उसी दौरान दो लोगों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के प्रयास से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया।

    Share:

  • पत्नी को वापस पाने की चाह में अंधविश्वास का खेल: दावत के बहाने बुलाकर युवक की नरबलि, सिर काटकर पूजा कक्ष में छिपाया

    Sat Aug 22 , 2026
    भुवनेश्वर. ओडिशा (Odisha) के बोलांगीर ज़िले में देवगांव पुलिस थाना क्षेत्र के बगदा गांव में एक 40 साल के व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. पुलिस (Police) ने इस मामले में 5 लोगों (5 people) को गिरफ़्तार किया है. मृतक की पहचान बोलांगीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved