
गुना। गुना शहर (Guna City) की नानाखेड़ी मंडी (Nanakhedi Market) में एक किसान की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सिंगवासा (Singwasa) में रहने वाले पारदियों पर है। विवाद मंडी में घुसते समय अजीबोगरीब ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुआ। 32 वर्षीय किसान सोनू यादव (Farmer Sonu Yadav) पर 7 लोगों ने पत्थर, लुहांगी और लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बूढ़ा डोंगर निवासी सोनू यादव अपने बच्चे के साथ उपज बेचने मंडी में आए थे। कैंट पुलिस ने बताया कि जब वह ट्रैक्टर लेकर मंडी गेट पर पहुंचे, तभी पारदी समाज के दो लोग खाना खा कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ता ठीक का होने के कारण ट्रैक्टर ठीक से नहीं चल पा रहा था, तो पारदी समाज के लोगों ने कहा कि ट्रैक्टर ठीक से चलाओ। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद सोनू ट्रैक्टर लेकर मंडी में चले गए। पारदी समाज के लोगों ने कुछ देर बाद अपने और साथियों को बुला लिया। लगभग सात लोगों ने पत्थर, लुहांगी, लाठी से सोनू पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी भाग गए। सोनू ने वहीं दम तोड़ दिया। घटना के बाद मंडी में मौजूद अन्य किसानों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद सोनू के परिवार वाले और रिश्तेदार मंडी में पहुंचे और बॉडी को उठवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश जारी है। आरोपियों में चार सगे भाई हैं। सभी पिपरिया गांव के रहने वाले हैं।
सोनू के जीजा माखन यादव ने बताया कि सोनू के पास अपनी कोई जमीन नहीं है। वह अपने चाचा, ताऊ की खेती में ही मदद करते हैं। वह किराए से ट्रॉली लेकर आए थे। माखन यादव ने बताया कि सोनू के दो बच्चे हैं। 2018 में पत्नी की मौत हो चुकी है। तब से वह अपने दोनों बच्चों को खुद ही संभाल रहा था। उसके जाने से अब बच्चे अनाथ हो गए हैं। सोनू के जीजा माखन यादव ने शासन, प्रशासन से उन बच्चों के लिए कुछ करने की मांग की है। वहीं उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की भी मांग की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved