देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः महादेव पानी में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 15 वर्षीय किशोर बहा

भोपाल (Bhopal)। भोपाल (Bhopal) से लगे रायसेन जिले के सेहतगंज स्थित महादेव पानी झरना (mahadev water fall) पर रविवार को कई पर्यटक (tourists stuck) फंस गए। लगातार बारिश (incessant rain) से रास्ते में बने रपटों पर पानी आ गया, जिससे लोग वहीं अटक गए। बताया जा रहा है कि महादेव पानी झरने में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर बह गया। घटना रविवार देर शाम की महादेव पानी से दो किलोमीटर दूर धोबीघाट की बताई जा रही है। खबर मिलते ही रायसेन से पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। देर रात करीब 10 बजे तक उसकी तलाश चलती रही, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका।

एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर जेएल कोठारी ने बताया कि 15 साल का एक लड़का मिसिंग बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब सोमवार सुबह पांच बजे फिर से रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके से दो बाइक भी बरामद की गई है। ये दोनों बाइक पानी में फंसी थी, जिसे बाहर निकाला गया।


खरबई चौकी प्रभारी सीएम वर्मा ने बताया कि भोपाल के ईंटखेड़ी छाप निवासी 15 वर्षीय विधान सेन के लापता होने की खबर मिली थी। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी महादेव पानी आए थे। इसी दौरान पानी अचानक बढ़ गया, बाकी के लोग वहां से निकल आए, लेकिन विधान फंस गया। एसडीआरएफ सहित पुलिस बल उसकी तलाश कर रहा है। रात होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद करना पड़ा। सोमवार सुबह उसकी तलाश की जाएगी।

जानकारी के अनुसार पानी बढ़ने से सैलानियों में अफरा तफरी हो गई थी। इसी बीच कुछ लोगों को जंगल के रास्ते बाहर निकाला गया। वहीं एक युवती को भोपाल रेफर करने की खबर भी है। सैलानियों के बहने की सूचना मिलने पर रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास शाहवाल भी मौके पर पहुंच गए थे। रायसेन एसडीएम मुकेश सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है। अन्य किसी के डूबने की कोई खबर नहीं है।

सीजन में पहली बार चला झरना
इस सीजन में पहली बार रविवार को महादेव पानी का झरना चला। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण भोपाल और रायसेन जिले से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। शाम तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन पांच बजे से तेज वर्षा शुरू हुई। जिससे रपटा पर तेज बहाव के साथ पानी आ गया। लोग फस रहे थे, जैसे तैसे लोग बहाव से बचे लेकिन किशोर विधान वहीं फस गया। इधर घटना के बाद वाहनों का आवागमन बंद हो गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लगा रहा।

रायसेन एसपी विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि भोपाल के खजूरी कला निवासी तीन दोस्त बाइक से महादेव पानी आए थे। इनमें से एक लापता है। दोस्त ने बताया कि उसके पास बाइक थी। मौके पर उसकी बाइक नहीं है। इसलिए ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि वह बाइक से घर चला गया होगा। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने बताया कि महादेव पानी झरना पर रविवार को भोपाल और रायसेन से करीब 10 हजार पर्यटक यहां पहुंचे थे। इस दौरान लगातार बारिश होने से महादेव पानी के पास ही एक रपटे पर तीन से चार फीट पानी आ गया था। इस दौरान हजारों पर्यटक यहां फंस गए थे। पानी कम होने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने सभी को सकुशल वहां से निकाला।

Share:

Next Post

सोमवार का राशिफल

Mon Jul 17 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.33, सूर्यास्त 06.55, ऋतु – वर्षा श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या, सोमवार, 17 जुलाई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- कार्य […]