img-fluid

MP: गुना में मुस्लिम शख्स ने पहले पति से की दोस्ती… फिर पत्नी से किया बलात्कार..

December 06, 2025

गुना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना शहर (Guna city) से एक अधेड़ मुस्लिम शख्स द्वारा परिचित हिंदू महिला (Familiar Hindu woman) के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने पहले तो महिला के पति से गहरी दोस्ती की और फिर उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। पिता की उम्र का होने के कारण परिवार उसकी इज्जत करता था, लेकिन उसने इसी भरोसे का फायदा उठाकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV cameras) में वारदात कैद होने के बाद पति को सच्चाई पता चली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अंसार कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।


  • पीड़िता अपने पति की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी के निधन के बाद उसने ओडिशा निवासी 25 वर्षीय युवती से दूसरा विवाह किया था। इस कपल का 5 साल का बेटा है। आरोपी अंसार कुरैशी की शहर में पंखे-कूलर की दुकान है। उसने सोची-समझी साजिश के तहत महिला के पति से दोस्ती की और घर में आना-जाना शुरू कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले ओडिशा में अपने मायके जाने को लेकर पीड़िता का अपने पति से विवाद हुआ था। महिला ने आरोपी से मदद मांगी कि वह पति को मना ले। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले गलत काम करना चाहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद एक दिन मौका पाकर आरोपी महिला के घर पहुंच गया, उस वक्त पीड़िता का पति दुकान पर था और बेटा स्कूल गया था, इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही कहा कि इस बारे में मुंह खोलने पर वह उसके पति और बेटे को जान से मार देगा।

    इसी डर के कारण महिला चुप रही और फिर आरोपी आए दिन उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इसी बीच पति ने सुरक्षा के लिए घर में कैमरे लगवा दिए, लेकिन इस बात से आरोपी अनजान था और अपनी आदत के अनुसार वह फिर मौके का फायदा उठाने के लिए महिला के घर जा पहुंचा। उस वक्त महिला का पति दुकान पर था और बेटा सो रहा था। आरोपी ने महिला के साथ फिर दुष्कर्म किया, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

    दुकान पर बैठे पति ने अपने मोबाइल पर लाइव फुटेज में यह घटना देख ली। इसके बाद जब उसने इस बारे में पत्नी से पूछताछ की, तो वह रो पड़ी और साल भर की आपबीती सुना दी। अगले दिन आरोपी फिर जब महिला के घर पहुंचा, तो महिला ने उसे कैमरे की बात बता दी। इस पर आरोपी डर गया और जबरदस्ती कैमरों का मेमोरी कार्ड निकालकर ले गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सकल हिंदू समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी अंसार कुरैशी पर महिला को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप करने, जान से मारने की धमकी देने और देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। समाज ने इसे संगठित अपराध बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सीपी चौहान ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे जो भी खुलासा होगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • MP: हरदा जिले में 6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार... दो आरोपी गिरफ्तार

    Sat Dec 6 , 2025
    हरदा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा जिले (Harda district) में 6 साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार (2 Accused Arrested) किया है। आरोपी बच्ची के रिश्तेदार (Relative) ही बताए जा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार को छिपाबड़ पुलिस स्टेशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved