देश मध्‍यप्रदेश

मप्रः इंदौर नगर निगम जारी करेगा देश में प्रथम ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इश्यु

– मुख्यमंत्री चौहान से मिले इंदौर महापौर भार्गव, दी ग्रीन बॉन्ड की जानकारी

भोपाल। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Indore Mayor Pushyamitra Bhargava) ने शनिवार शाम को भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आईएमसी ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इश्यु (IMC Green Bond Public Issue) जारी करने संबंधी जानकारी दी। भार्गव ने बताया कि किसी भी नगरीय निकाय द्वारा जारी यह बॉन्ड देश का प्रथम ग्रीन बॉन्ड होगा।


मुख्यमंत्री चौहान को बताया गया कि वर्तमान में लगभग 25 करोड़ रुपये प्रतिमाह विद्युत पर, पेयजल पम्पिंग और आपूर्ति पर नगर निगम इंदौर द्वारा खर्च किये जाते हैं। इसे कम करने के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा लगभग 305 करोड़ रुपये की लागत से जलूद पम्पिंग स्टेशन पर 60 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। यह बॉन्ड लगभग 8.25 प्रतिशत की दर से जारी किए जाएँगे। यह एक ग्रीन प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत की पूर्ति ग्रीन बॉन्ड इश्यु कर की जाएगी। इसे पब्लिक इश्यु से किया जाना प्रस्तावित है।

भार्गव ने बताया कि प्रस्तावित बांड के लिए इंडिया रेटिंग द्वारा एए प्लस और केयर रेटिंग द्वारा एए रेटिंग दी गयी है, जो इस श्रेणी में सर्वोत्तम मानी जाती है। केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से 20 करोड़ रुपये ब्याज अनुदान प्राप्त होगा, जो लगभग 1.5 प्रतिशत होता है। प्रस्तावित सोलर प्रोजेक्ट कार्बन मैकेनिज्म में भी पंजीकृत है, जिससे निगम को लगभग 84 लाख रुपये वार्षिक की अतिरिक्त आय भी होगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

हिमाचलः राज्यपाल से मिले सुखविंदर सुक्खू, पेश किया सरकार बनाने का दावा

Sun Dec 11 , 2022
शिमला। नामित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Designated Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने शनिवार की शाम राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नामित मुख्यमंत्री आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक दल में […]