देश मध्‍यप्रदेश

MP गजब है, मध्य प्रदेश की नदी में सोना तलाश रहे लोग

राजगढ़। मध्य प्रदेश के शिवपुरा इलाके में कुछ मछुआरों को एक नदी में कुछ सिक्के मिले, जिसके बाद खबर ऐसी फैली की आस-पास के गांव वाले यहां जुट गए और खजाना तलाशने में लग गए।
मध्यप्रदेश और राजस्थान के गांव के सैंकड़ों लोग कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में भीड़ इकट्ठा किए हुए हैं। राजगढ़ जिले में पार्वती नदी के पास ये लोग भीड़ में सोने और चांदी के कीमती सिक्कों की तलाश कर रहे हैं। पिछले पांच से सात दिनों के में शिवपुरा और गरुड़पुरा गांव के लोग पार्वती नदी में मिट्टी खोद रहे हैं। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
गहरी नदी में सोना या चांदी मिलने की बात आपने किस्से-कहानियों में खूब सुनी होगी, लेकिन इन दिनों मध्य प्रदेश में ये कहानी सच होती दिख रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरा इलाके में कुछ मछुआरों को एक नदी में कुछ सिक्के मिले, जिसके बाद खबर ऐसी फैली की आस-पास के गांव वाले यहां जुट गए और खजाना तलाशने में लग गए।
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शिवपुरा और गुरुदपुरा गांव के लोग पार्वती नदी में खुदाई कर रहे हैं। ये लोग यहां इस नदी में सोने और चांदी के सिक्के तलाश रहे हैं और ऐसा करते सभी को एक हफ्ता होने को है।

एक स्थानीय नागरिक के मुताबिक, 8 दिन पहले कुछ मछुआरों को यहां पर सिक्के मिले थे। जब ये बात सभी को पता चली, तो लोग यहां आने लगे। अब काफी लोग यहां खुदाई कर रहे हैं और सोने-चांदी के सिक्के ढूंढ रहे हैं। यहां नदी किनारे सोने-चांदी के सिक्के ढूंढने में बच्चे से लेकर बड़े और महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है और लोगों पर नजर बनाए हुए है।

Share:

Next Post

जापान में मिल कोरोना वायरस का नया म्यूटेशन, जानिए कितना खतरनाक

Mon Jan 11 , 2021
जापान। एक तरफ जहां कोरोना वायरस से पूरी दुनिया उभर तक नहीं पाई कि जापान में कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन यह मिला है। ब्राजील से जापान पहुंचे यात्रियों में यह स्ट्रेन मिला है. यह स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में मिले अधिक संक्रामक स्ट्रेन से अलग है. जापानी स्ट्रेन के बारे में अधिक […]