
– हिंसा प्रभावितों को अनुग्रह राशि के रूप में की जायेगी वितरित
भोपाल। रामनवमी पर हुई सांप्रदायिक हिंसा (sectarian violence) में प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए राज्य शासन (state government) द्वारा सोमवार को खरगोन जिले (Khargone district) को एक करोड़ रुपये की राशि आवंटित (amount of one crore rupees allotted) की गई है।
शासन द्वारा खरगोन नगर में गत 10 अप्रैल को फैली अशांति के कारण हुए उपद्रव में प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों को अनुग्रह राशि स्वीकृत कर विधिवत भुगतान करने के निर्देश जारी किये हैं। उक्त राशि पीड़ितों को सहायता राशि के रूप में प्रदान की जायेगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved