img-fluid

MP: सड़क हादसे में युवक की मौत पर भारी बवाल, भीड़ ने डंपर चालक को पुलिस हिरासत से खींचकर पीटा, वाहन में लगाई आग

June 08, 2026

भिंड। भिंड (Bhind) जिले के दबोह थाना क्षेत्र के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ आक्रोशित हो उठी और बीच सड़क ही खूब हंगामा किया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने अंधे मोड़ पर एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार चाचा-भतीजे में से जहां भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई और गुस्से में भीड़ ने डंपर में आग लगा दी और डंपर चालक की जमकर पिटाई की।

डंपर चालक को पुलिस हिरासत से घसीटकर पीटा
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हिरासत ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने डायल-112 वाहन से ड्राइवर को बाहर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को डंपर चालक को जूते-चप्पल से जमकर पीटते देखा जा सकता है। यही नहीं, भीड़ ने डंपर को भी आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने डंपर में आग लगाने और चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर डंपर में आग लगा दी।


  • रविवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
    जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे भिंड के दबोह थाना अंतर्गत अमहा गांव के पास कौंच रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। हादसे में जहां भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने ड्राइवर को पुलिस हिरासत से घसीटकर पीटना शुरू कर दिया।

    चालक को बचाने का प्रयास करते रहे पुलिसकर्मी
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने डंपर चालक को पकड़कर डायल-112 वाहन में बैठा लिया था, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के सामने ही चालक को वाहन से बाहर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी चालक को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भीड़ के सामने बेबस नजर आए। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि उपद्रव कर रहे एक युवक को भी लोग पुलिस की पकड़ से छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर कानून व्यवस्था भंग करने और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है।

    Share:

  • भीषण हमले के बाद ईरान ने रोका सैन्य अभियान, इजरायल को दिया बड़ा अल्टीमेटम

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इजरायल (Israel) के खिलाफ चल रहे अपने सैन्य अभियान को अचानक रोकने का ऐलान किया है. इसके साथ ही तेहरान ने चेतावनी दी है कि यदि इजरायल ने लेबनान या किसी अन्य क्षेत्र में फिर से आक्रामक कार्रवाई की तो उसका जवाब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved