
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर से नाबालिग के साथ दरिंदगी और शोषण का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ओमती थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग बच्ची का पिछले 2 वर्षों तक लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज किया है।
शादी का झांसा देकर बनाता था शिकार
ओमती थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन कोरी के रूप में हुई है। आरोपी पिछले 2 साल से पीड़िता को अपनी बातों के जाल में फंसाकर और शादी करने का झूठा झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर घंटाघर स्थित विभिन्न कैफे, लॉज और शहर के आसपास के रिसॉर्ट्स में ले जाता था और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
लगातार हो रहे शोषण और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत दिखाई और अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर तुरंत ओमती थाने पहुँचे और आरोपी पवन कोरी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी पवन कोरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved