img-fluid

MP : नरसिंहपुर के सगौरिया में प्राचीन जैन मंदिर से अष्टधातु की 18 प्रतिमाएं चुरा ले गए बदमाश

July 23, 2026

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur district) के करेली थाना (Kareli Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सगौरिया स्थित प्राचीन जैन मंदिर (Ancient Jain Temple) में मंगलवार रात चोरी हुई। चोर मंदिर का ताला कटर से काटकर अंदर घुसे और वहां स्थापित लगभग 18 अष्टधातु की प्रतिमाएं चुरा ले गए। चोरी हुई प्रतिमाओं में भगवान महावीर स्वामी सहित अन्य जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां शामिल बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही करेली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया। पुलिस घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है, साथ ही मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


  • करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि ग्राम सगौरिया का यह जैन मंदिर क्षेत्र के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। चोरों ने रात में ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और छोटी-बड़ी कई अष्टधातु की प्रतिमाएं चुरा लीं।

    उन्होंने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना से जैन समाज में भारी गुस्सा और चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर चोरी गई प्रतिमाओं को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share:

  • ट्रंप की ईरान को फिर चेतावनी... बोले- होर्मुज के जहाज पर हमला हुआ तो एक पुल या बिजली संयंत्र को करेंगे नष्ट

    Thu Jul 23 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान (Iran) होर्मुज (Hormuz) में किसी जहाज पर हमला करता है, तो अमेरिका हर बार उसके एक पुल या बिजली संयंत्र को नष्ट कर देगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी गई अपनी इस चेतावनी में ईरानी हमलों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved