भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार शाम को अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल एवं कार्तिकेय चौहान के साथ रोशनपुरा चौराहा पहुँचकर धनतेरस (Dhanteras) के अवसर पर खरीददारी की। उन्होंने शगुन स्वरूप एक चाँदी का सिक्का (a silver coin), पूजा की थाली और बर्तन (Puja plate and utensils) खरीदा। मुख्यमंत्री चौहान ने जाएका पान भंडार की दुकान पर पान भी खाया।
मुख्यमंत्री ने बाजार में धनतेरस की खरीदारी के लिए आये सभी नागरिकों से भेंट कर धनतेरस की शुभकामनाएँ भी दी। नागरिकों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि गरीब और जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण जो बच्चे अपने माता-पिता को खो चुके हैं, उनके साथ मैं दीपावली का पर्व मना कर खुशियाँ बाटूंगा। (एजेंसी, हि.स.)
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 05.40, ऋतु – शरद कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, रविवार, 23 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष […]
दीपावली तक होगी प्रदेश में बरसात भोपाल। प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 3 दिन से मध्यप्रदेश के कई जिलों को खूब भिगो रहा है। शुक्रवार रात भोपाल समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। शनिवार को भी प्रदेश के 25 जिले भीग सकते हैं। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम की […]
10 से 12 दिसंबर तक होगा मतदान परिणाम की घोषणा का दिन अलग से होगा तय भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव 10 से 12 दिसंबर तक होंगे। संगठन ने मतदान की तारीखें घोषित कर दी हैं। इन तीन दिनों में लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव के […]
भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि एनएचएम द्वारा आज आदेश जारी कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों में 24 विभिन्न संवर्ग से पूर्व में पृथक किए गए संविदा कर्मियों को पुनः संविदा सेवा में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इनके संविदा सेवा में लेने का प्रशासकीय निर्णय पहले लिया जा […]