देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र पुलिस स्थापना दिवसः पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किए गए पदक

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस (Madhya Pradesh Police Foundation Day) शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए पदक प्रदान किए। इस मौके पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, पुलिस के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक अपर परिवहन आयुक्त अरविन्द सक्सेना, सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षणअनुराधा शंकर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला अपराध प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात इंदौर संतोष कुमार उपाध्याय, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक भरत कुमार भावसार, सेवानिवृत्त निरीक्षक राकेश मोहन दीक्षित, ग्रंथालय अधिकारी डॉ. फरीद बज़मी, निरीक्षक नरेन्द्र कुमार गंगराड़े और अजय तुरकई को प्रदान किए।


मुख्यमंत्री ने सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर आर.आर.एस. परिहार, पुलिस अधीक्षक विदिशा मोनिका शुक्ला, सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक पी.आर.टी.एस. इंदौर संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस उज्जैन जगदीश डावर, पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू उज्जैन दिलीप कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवाराजेन्द्र कुमार वर्मा, जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल अमित सक्सेना, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर सव्यसाची सराफ, पुलिस अधीक्षक सायबर सेल इंदौर जितेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त उप सेनानी 23वीं वाहिनी वि.स.बल शानू आफताब अली, पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस उमरिया डॉ. लक्ष्मी कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात उज्जैन सुरेन्द्र पाल सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक एससीआरबी भोपाल दीपक कदम, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो इंदौर संगीता जोशी को दिए गए।

इनके साथ ही रामराज गुप्त निरीक्षक होशंगाबाद, राजीव चौधरी निरीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल, सुधीर कुमार श्रीवास निरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू भोपाल, सुनील तिवारी सूबेदार भोपाल, बलराम सिंह राजपूत सूबेदार भोपाल, अनिल कुमार निगम उप निरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू भोपाल, राजेन्द्र प्रसाद लोट सेवानिवृत्त उप निरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर, प्रकाश सूर्यवंशी उप निरीक्षक रेडियो पीआरटीएस इंदौर, संतोष कुमार पटेल सहायक उप निरीक्षक पीटीएसएमटी भोपाल, सीताराम तिवारी सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल, स्व. रामप्यारे गर्ग प्रधान आरक्षक पवई जिला पन्ना, रामकुमार गौतम प्रधान आरक्षक क्राइम ब्रांच भोपाल, जगत सिंह यादव सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल, विश्वनाथ सिंह यादव सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक 17वीं वाहिनी विसबल भिण्ड, मंगल सिंह यादव आरक्षक 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल, राजेश कुमार पाण्डेय आरक्षक 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल और रवि नरेश मिश्रा आरक्षक भोपाल को भी मुख्यमंत्री ने सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री चौहान ने जगदीश सिंह सिद्धू निरीक्षक थाना कोतवाली रायसेन, गौरी शंकर व्यास प्रधान आरक्षक (चालक) थाना खुरई सागर, राजेश कुमार राजपूत आरक्षक थाना बरेली रायसेन, पुष्पेन्द्र सिंह रावत आरक्षक डीआपी लाईन रायसेन को जीवन रक्षा पुलिस पदक प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान स्वरूप 32 बोर पिस्टल पुरस्कार स्व. संजीव कुमार सिंह भारतीय पुलिस सेवा सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक की धर्मपत्नी ज्योति सिंह को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की दृढ़ इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप प्रदेश में दस्यु गतिविधियाँ समाप्त हैं और नक्सल गतिविधियाँ पूरी तरह से नियंत्रण में है। सिमी का नेटवर्क भी ध्वस्त किया जा चुका है। प्रदेश में कोई भी चिन्हित गैंग या संगठित अपराध नहीं है। गत वर्ष 904 माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास और विकास क्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश पुलिस में तकनीकी नवाचार जारी हैं। पुलिस को साधन-सम्पन्न बनाने के साथ विनम्र और अधिक जनोन्मुखी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए निष्पक्षतापूर्ण कार्यवाही, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश पुलिस कटिबद्ध है। पुलिस महानिदेशक जौहरी ने पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार मानते हुए कहा कि पुलिस, देशभक्ति-जनेसवा के उच्च प्रतिमान स्थापित करेगी।

मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस पर हुई परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर विनोद कुमार मीना नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर उज्जैन ने किया। परेड में हॉक फोर्स, इंदौर रेंज वि.स.बल, ग्वालियर रेंज वि.स.बल, महिला वि.स.बल एवं जिला बल, निशान टोली, एस.टी.एफ., भोपाल रेंज वि.स.बल., जबलपुर वि.स.बल, जिला पुलिस एवं जीआरपी, पुलिस बैण्ड, श्वान दल, अश्वारोही दल तथा ध्वजवाहक पार्टी शामिल हुईं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र में कोरोना के 21 नये मामले, 16 स्वस्थ हुए, 10 दिन से कोई मौत नहीं

Sat Dec 18 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के नये मामलों (new cases of corona) में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 21 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 […]