भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र पुलिस करेगी महिलाओं-लड़कियों का सम्मान

  • वेंडर्स और झोपड़-पट्टी वालों को महिला सुरक्षा की दिलवाई जा रही शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महिलाओं और लड़कियों को जागरुक करने के लिए सम्मान अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर सभी विभाग मिलकर महिलाओं को जागरुक करने के लिए ये ‘सम्मानÓ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस महिला सुरक्षा के लिए जिलों में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। महिला सुरक्षा और जन जागरुकता के लिए वेडर्स और रेलवे सफाई कर्मचारियों को महिला अपराध रोकने के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है। भोजपुर में लगने वाले संक्रांति मेले से अभियान शुरू किया गया। यहां इस अभियान की शुभंकर गुडडी को लोगों ने खूब पसंद किया और उसके साथ सेल्फी ली। पुलिस ने महिला अपराधों के प्रति सजग और जागरुक रहने का संदेश दिया। इसी तरह जबलपुर में लोगों ने गुड्डी के साथ पतंग उड़ाई। भारतीय कुश्ती पहलवान योगेश्वर दत्त, क्रिकेटर हरभजन सिंह, पर्वतारोही मेघा परमार और हैन्डबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी, मुस्कान शेख ने मैं हूं असली हीरो पोस्टर के साथ आम जनता के लिए सोशल मीडिया पर संदेश दिया। रायसेन में जागरूकता रथ पर महिला सुरक्षा गान बजाकर और पोस्टर लगाकर प्रचार किया गया।

ग्रामीण इलाकों में सक्रियता
महिला और लड़कियों के लिए समाज में सुरक्षित और सम्मान का माहौल बनाए रखने के लिए जनता को कानून की जानकारी दी जाएगी। पुलिस की टीम खासतौर से ये अभियान झुग्गी-झोपड़ी,ग्रामीण इलाकों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर दी जा रही है। इसके अलावा नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए ये जानकारी दी जा रही है कि महिला विरोधी अपराध होने पर कहां जाएं। जनता को कानून और सायबर पुलिस की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर डायल 100, 1090, 1098 और मध्यप्रदेश पुलिस के मोबाइल एप हैं। ग्रामीण इलाकों में दीवारों पर नारे और संदेश लिख कर भी आम लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

Share:

Next Post

अफवाहों पर ध्यान न दें, संजीवनी का काम करेगी कोरोना वैक्सीन : हर्षवर्धन

Sat Jan 16 , 2021
नई दिल्ली। देश भर में आज कोरोना वायरस के खिलाफ (Coronavirus Vaccine Drive) वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस देशव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर चिंता व्यक्त की। […]