img-fluid

MP: सरकारी बाबू के घर छापा, 8 करोड़ की काली कमाई का खुलासा, सोना-चांदी और लग्जरी सामान बरामद

August 10, 2026

जबलपुर। मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक (Madhya Pradesh Gramin Vikas Bank) का बाबू (क्लर्क) सुभाष शर्मा करोड़ों की काली कमाई का आसामी निकला। घर से आधा किलो सोना और सवा किलो चांदीबरामद हुई है। 1 करोड़ की ज्वेलरी के साथ घर पर लग्जरी आइटम भी मिले है। बैंकों से ट्रांजैक्शन डिटेल मांगी जा रही है। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। जांच पड़ताल के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

दरअसल, दो दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक के बाबू (क्लर्क) सुभाष शर्मा के ठिकानों पर तड़के छापा मारा था। त्रिमूर्ति नगर स्थित मुख्य मकान और उनके फार्म हाउस पर एक साथ दबिश दी थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारी के घर में हड़कंप मच गया था।


  • लोकायुक्त की कार्रवाई में अब तक 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। फार्म हाउस सहित अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि क्लर्क सुभाष ने पत्नी शीला शर्मा के नाम पर भी जमीन और मकान खरीदी है। आपको बता दें कि आरोपी सुभाष शर्मा सिवनी ग्रामीण विकास बैंक में पदस्थ है। अधिकारियों का अनुमान है कि कार्रवाई पूरी होने तक कई और अघोषित संपत्तियों तथा बड़े बैंक खातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल लोकायुक्त की जांच पड़ताल जारी है।

    Share:

  • तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों में सबसे पहले गाया जाएगा राज्यगीत 'तमिल थाई वाजथु', विधानसभा में प्रस्ताव पास

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा (Tamil Nadu Legislative Assembly) ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसके तहत सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत में राज्य गीत ‘तमिल थाई वाजथु’ को सबसे पहले गाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे शुरुआती गानों के क्रम में सबसे पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ बजाने के केंद्र के निर्देश के खिलाफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved