बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

धार। जिले के नौगांव थाने (naugaon police station) में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Congress MLA Umang Singhar) के खिलाफ एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार और मानसिक रूप से प्रताड़ित (raped and mentally abused) करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 498 (विवाहित महिला को आपराधिक इरादे से फुसलाकर ले जाना/रोकना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


नौगांव थाने पर 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने पुलिस को गंधवानी के विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पत्नी पर भी दर्ज हुआ था मारपीट का केस

कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक के घर काम करने वाली एक महिला ने उनकी पत्नी प्रतिमा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक की पत्नी ने उससे अपशब्द कहे और मारपीट की।

Share:

Next Post

इंदौर में लूट का प्रयास कर फरार हुआ आरोपी ससुराल से गिरफ्तार

Mon Nov 21 , 2022
इंदौर। इंदौर (Indore ) में लूट का प्रयास कर भागे आरोपी को पुलिस ने उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है. दो दिन पूर्व पिस्टल की नोक पर व्यापारी पिता और पुत्र को लूटने का असफल प्रयास हुआ था. घटना के बाद फरार चल रहे […]