भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आयुष्मान से सबसे ज्यादा मरीजों का मुफ्त इलाज करवाने पर मप्र पुरस्कृत

भोपाल। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में आरोग्य मंथन 2022 कार्यक्रम के समापन-सत्र में मध्यप्रदेश को आयुष्मान भारत निरामयम और स्वास्थ्य योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया है। प्रदेश को वर्ष 2021-22 में आयुष्मान भारत योजना में नवाचार और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में चुना गया है। आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े और सीईओ आयुष्मान भारत योजना अनुराग चौधरी ने पुरस्कार प्राप्त किया।



प्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम प्रतिदिन 4 हजार से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त में इलाज करवा रह ाहै। राज्य एम्बुलेंस सेवा से योजना के पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क परिवहन प्रदाय किया जा रहा है। पीएमजेएवाय फंड से सरकारी अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। निरामयम प्रोत्साहन योजना में पंजीकृत होने वाले प्रत्येक प्रकरण के लिए चिकित्सक और उपचार करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। रोगी कल्याण समितियों में जमा ?हुई राशि से अस्पतालों के बुनियादी ढाँचों को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य शासन ने अस्पतालों को इलाज के लिए पर्याप्त पैकेज लागत उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य लाभ पैकेज 2.2 कार्यक्रम को अपनाया है।

Share:

Next Post

लैपटॉप वितरण कार्यक्रम से प्रोत्साहित होंगे विद्यार्थी

Tue Sep 27 , 2022
मुख्यमंत्री श्री चौहान विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए देंगे मार्गदर्शन 30 सितम्बर को लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर आगामी 30 सितंबर को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा […]