img-fluid

MP: पागल कुत्ते का आतंक, गांव में 3 बहनों समेत 4 मासूमों पर हमला, 2 की हालत गंभीर

August 21, 2026

पन्ना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अजयगढ़ तहसील के मड़का गांव से सामने आया है, जहां एक पागल कुत्ते ने अचानक हमला कर चार मासूम बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

3 बहनों समेत 4 बच्चों को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, कुत्ता अचानक गांव में घुसा और खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले की चपेट में आकर तीन सगी बहनों समेत कुल चार मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। पागल कुत्ते ने दो बच्चियों के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वे लहूलुहान हो गईं।


  • प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
    घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रहे आवारा और हिंसक कुत्तों के खतरे से प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इन कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

    Share:

  • चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? एथेनॉल को लेकर शुरू हुई बहस के बीच सरकार ने दिया जवाब

    Fri Aug 21 , 2026
    नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन (Festive season) से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह बढ़कर ₹55.70 प्रति किलो पहुंच गई। कीमतों में इस तेजी के बीच एथेनॉल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved