
18 नई औद्योगिक नीतियों की भी उद्यमियों को दी जानकारी, वन-टू-वन की चर्चा, लगातार बढ़ रहा है इंदौर सहित प्रदेशभर में निवेश
इंदौर। कल रात मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने मुंबई (Mumbai) में महाराष्ट्र के उद्यमियों (entrepreneurs) से वन-टू-वन मुलाकात की और लगभग 75 हजार करोड़ रुपए (Rs 75,000 crore) का निवेश (investment) भी हासिल कर लिया, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में लगभग 20 हजार करोड़, तो अन्य सेक्टर में 54 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने 18 नई प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों की जानकारी भी दी और कहा कि मुंबई सपनों का शहर है, जो अपनी ऊर्जा और उद्यमशीलता के लिए जाना जाता है और अब मध्यप्रदेश भी विकास आकांक्षाओं का साक्षी बन रहा है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच एक नई अटूट औद्योगिक साझेदारी की शुरुआत हो रही है और मुंबई के निवेशकों से जो उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, वह हमारी उम्मीदों से बढक़र है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल मुम्बई में इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपाच्र्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्यप्रदेश को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि व्यापारियों को नई पॉलिसियों का लाभ दिया जा रहा है। बिजनेस और निवेश को लेकर निरंतर सीसीआई की बैठकें आयोजित की जाती हैं। प्रदेश में संभागीय स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर छोटे शहरों को इंडस्ट्री से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आज इस सत्र के माध्यम से रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 19,900 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश एवं अन्य सभी सेक्टर्स में 54,400 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 74,300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में सन फार्मा के अध्यक्ष दिलीप सांघवी, सीआईआई के अध्यक्ष नील सी. रहेजा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी), ईसीजीसी सृष्टिराज अम्बष्ठा, हिंडाल्को के प्रबंध निदेशक सतीश पाई, हेत्तिच के प्रबंध निदेशक आंद्रे एकहोल्ट, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (एमडी एवं सीएफओ), आईपीसीए लैब अजीत कुमार जैन और एफआईईओ के उपाध्यक्ष रविकांत कपूर विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवाजी महाराज और प्रदेश के सिंधिया, होलकर, पवार इतिहास के उस दौर में भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। उज्जैन में बाबा महाकाल की ध्वजा जिस शान से लहराती है, उसके अतीत में शिवाजी महाराज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मध्य उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में संबंध अधिक सशक्त होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज मुंबई में इन्टरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपाच्र्युनिटीज इन मध्य प्रदेश कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत की आर्थिक राजधानी में उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ हमारा यह संवाद सत्र अत्यंत सकारात्मक और परिणामोन्मुखी रही। महाराष्ट्र की औद्योगिक विशेषज्ञता और मध्यप्रदेश की ‘अनंत संभावनाएं’ मिलकर देश की प्रगति को नई गति देंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved