देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: खरगोन जेल में कैदी की मृत्यु की होगी मजिस्ट्रियल जाँच : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

जेल अधीक्षक, उप निरीक्षक और तीन पुलिस कर्मी निलंबित

भोपाल। खरगोन जेल में निरूद्ध बिसन पुत्र हाबु की मृत्यु पीड़ादाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृत्यु की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मृत्यु की मजिस्ट्रयल जाँच के आदेश दिये हैं।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार देर शाम इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्व. बिसन की मृत्यु की निष्पक्ष जाँच के मद्देनजर जेल अधीक्षक, बिस्टान थाने के उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।


गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा है कि घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से खरगोन जिला जेल के अधीक्षक गिरधारी लाल औसारी, बिस्टान थाने के उप निरीक्षक जितेन्द्र कवचे, हेड कांस्टेबल आवेश खान, कांस्टेबल मिलन यादव और हरिओम मीणा को निलंबित कर दिया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

पीयूष गोयल जी-20 शिखरवार्ता के ‘शेरपा’ नियुक्त

Wed Sep 8 , 2021
नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के मंच जी-20 में भारत के मुख्य वार्ताकार ‘शेरपा’ होंगे। 20 प्रमुख देशों के नेताओं की शिखरवार्ता 30 और 31 अक्टूबर को इटली में आयोजित है। इटली जी-20 का मौजूदा अध्यक्ष है। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]