
जबलपुर। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने एनरिच सोलर पावर प्लांट छेनेरा जिला खंडवा के लिए 132 केवी की लाइन एवं फीडर बे अपने 220 के व्ही सबस्टेशन में ऊर्जीकृत करने में सफलता पाई है। गत दिवस 1.6 किलोमीटर लंबी इस लाइन एवं इसके लिए सबस्टेशन में फीडर बे का निर्माण एवं परीक्षण का कार्य पूर्ण होने के बाद मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने इसे ऊर्जीकृत किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इस फीडर के ऊर्जीकृत होने से एनरिच सोलर पावर प्लांट से उत्पादित लगभग 50 मेगावाट ग्रीन एनर्जी 132 केव्ही फीडर के माध्यम से 220 केवी सबस्टेशन छेनेरा को प्राप्त हो सकेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved