जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

भाजपा स्थापना दिवस पर 954 बूथों में आयोजित हुए कार्यक्रम

  • भाजपा ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में ध्वजारोहण कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शहर के सभी 954 बूथों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। तत्पश्चात कार्यकत्र्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस जिले के सभी 954 बूथों में मनाया जा रहा है और हमे गर्व है कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी का यह सफर हमारे पार्टी के संस्थापक सदस्यों की मेहनत के बल पर तय हुआ जिनकी मेहनत का यह परिणाम है कि आज भाजपा में करोड़ों कार्यकर्ता संगठन में है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार देश और कई प्रदेशों में है और हमारी सरकार का प्रथम लक्ष्य अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक का विकास करना है।



इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रमों में प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष, अखिलेश जैन, जिला प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, महामंत्री रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, रजनीश यादव, अश्वनी परांजपे अभिषेक तिवारी, अतुल जैन दानी, योगेश विलोहा, दिलीप पटेल, राहुल साहू, कौशलसूरी, दामोदर सोनी, गुड्डा केवट, संजय वर्मा, आशीष राव, योगेश लोखंडे, अशोक रोहितास, राहुल दुबे, मगन सिद्दीकी सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

दिवंगत श्रमिक की पत्नी सहित अन्य को राहत

Fri Apr 7 , 2023
दुर्घटना में हुई थी अकुशल श्रमिक की मौत जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत अकुशल श्रमिक की पत्नी सहित अन्य के हक में राहतकारी आदेश पारित किया है। जस्टिस जीएस आहलूवालिया की एकलपीठ ने दुर्घटना मृत्यु दावा राशि 3 लाख 30 हजार 840 रुपये बढ़ा दी। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मैहर, सतना की […]